Airbag जान बचाता है, लेकिन ये 5 गलतियां बना सकती हैं इसे खतरनाक! तुरंत जान लें

Last Updated:

कार में Airbag जान बचाने वाला सबसे अहम सेफ्टी फीचर है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलत ड्राइविंग पोजीशन और कुछ छोटी गलतियां एयरबैग को सुरक्षा कवच के बजाय चोट की वजह बना सकती हैं? सीटबेल्ट न लगाना, स्टीयरिंग के बहुत करीब बैठना, दरवाजे पर झुकना और डैशबोर्ड पर पैर रखना खतरनाक हो सकता है. जानिए एयरबैग वाली कार में बैठते समय किन 5 बातों का खास ध्यान रखना चाहिए.

ख़बरें फटाफट

Airbag वाली कार में कभी न करें ये 5 गलतियां.

Airbags मॉडर्न कारों में सबसे ज़रूरी पैसिव सेफ्टी फीचर्स में से एक है. ये क्रैश के समय तेजी से फूलकर पैसेंजर को स्टीयरिंग व्हील, डैशबोर्ड या साइड से टकराने से बचाते हैं और कई जानें बचा चुके हैं. लेकिन एयरबैग हमेशा पूरी तरह सुरक्षित नहीं होते. गलत तरीके से बैठना, सीटबेल्ट न पहनना या एयरबैग सिस्टम में खराबी होने पर ये खुद चोट का कारण बन सकते हैं. हाल ही में पॉपुलर SUV से जुड़े एक मामले ने भी इस मुद्दे पर चर्चा बढ़ाई है, जहां एयरबैग न खुलने का आरोप लगा.

आज की कारों में फ्रंटल, साइड और कर्टेन एयरबैग आम हैंय ये जीवन रक्षक हैं, लेकिन सही सावधानियां नहीं बरती जाएं, तो इनसे होने वाली चोटों से ड्राइव और पैसेंजर दोनों को बड़ा नुकसान पहुंच सकता है. यहां कुछ जरूरी टिप्स दिए गए हैं, जो क्रैश के समय एयरबैग से होने वाले नुकसान को कम करने में मदद करेंगे. आइए इनके बारे में एक-एक करके जानते हैं.

हमेशा सीटबेल्ट पहनें

एयरबैग तभी एक्टिव होता है जब आप सीटबेल्ट पहने हों. सीटबेल्ट एक्टिव सेफ्टी है, जबकि एयरबैग पैसिव है. दोनों मिलकर सेफ्टी बढ़ाते हैं. बिना बेल्ट के बैठने पर एयरबैग खुलने पर शरीर मुक्केबाजी के बैग की तरह उछल सकता है. फ्रंट सीट पर बैठते समय बेल्ट जरूर बांधें. ये छोटी सी आदत एयरबैग से होने वाली गंभीर चोटों से बचाती है और सेफ्टी को अधिकतम बनाती है.

सीट को सही दूरी पर सेट करें

ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर दोनों के लिए सीट की सही पोजिशन जरूरी है. चेस्ट और स्टीयरिंग व्हील के बीच कम से कम 10 इंच का फासला रखें. सीट को पीछे स्लाइड करें, ताकि एयरबैग पूरी तरह फूल सके और सेफ्टी कवच बने. बहुत करीब बैठने से एयरबैग चेहरे या चेस्ट पर जोर से लग सकता है. डैशबोर्ड से भी उचित दूरी बनाए रखें.

स्टीयरिंग पर 9 और 3 बजे की स्थिति रखें

हाथों को स्टीयरिंग व्हील पर नौ और तीन बजे की स्थिति में रखें. दस-दो वाली पुरानी आदत से बचें क्योंकि एयरबैग खुलने पर हाथ रियर व्यू मिरर या ए-पिलर से टकराकर कलाई या बांह में चोट लग सकती है. स्टीयरिंग के सेंटर से हाथ दूर रखें. ये अच्छी आदत हाथ-कलाई की चोटों से बचाती है.

दरवाजे पर न झुकें

साइड एयरबैग और कर्टेन एयरबैग वाली कारों में दरवाजों पर झुककर बैठना खतरनाक होता है. ये एयरबैग बहुत तेजी से खुलते हैं. गलत पोजीशन में होने पर सुरक्षा के बजाय चोट का कारण बन सकते हैं. हमेशा सीट पर सीधा बैठें और साइड से दूरी बनाए रखें, ताकि साइड एयरबैग सही तरीके से सेफ्टी दे सके.

डैशबोर्ड पर पैर न रखें और बच्चों को पीछे बैठाएं

फ्रंट पैसेंजर कभी भी डैशबोर्ड पर पैर न रखें. एयरबैग खुलने पर पैर या घुटने में गंभीर चोट लग सकती है. छोटे बच्चों को हमेशा पीछे की सीट पर उचित चाइल्ड सीट में बैठाएं. फ्रंट एयरबैग बच्चों के लिए खतरनाक हो सकता है. ये छोटी सावधानियां पूरे परिवार की सुरक्षा बढ़ाती हैं.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

राम मोहन मिश्र डिजिटल मीडिया के ऑटोमोटिव जगत में सक्रिय पत्रकार हैं और 2021 से लगातार ऑटो जर्नलिज्म के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर ऑटो डेस्क संभाल रहे…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *