Last Updated:
गलत तरीके से मेकअप करने से स्किन डैमेज हो सकती है. इससे बचने के लिए ब्यूटी एक्सपर्ट नरेंद्र ने CTM फॉर्मूला अपनाने की सलाह दी है. इसके तहत चेहरे को क्लीन, टोन और मॉइश्चराइज करना जरूरी है. सीमित फाउंडेशन का इस्तेमाल करें. इसे चेहरे के साथ कान और गर्दन पर भी लगाएं.
नई दिल्लीः मेकअप आजकल सिर्फ लड़कियां ही नहीं, बल्कि लड़के भी करते हैं. हालांकि, कई बार मेकअप करने का सही तरीका पता न होने के कारण यह स्किन को काफी नुकसान पहुंचा देता है. गलत तरीके से किया गया मेकअप त्वचा को इतना खराब कर सकता है कि बाद में डॉक्टरों के चक्कर लगाने पड़ जाते हैं. इसके अलावा, सही तकनीक न होने पर मेकअप के बाद चेहरा अजीब और बिगड़ा हुआ सा भी दिखने लगता है.
ऐसे में मेकअप करने का सही तरीका क्या होना चाहिए और इसकी शुरुआत कैसे करनी चाहिए? इस बारे में दिल्ली-एनसीआर के जाने-माने स्किन केयर एक्सपर्ट नरेंद्र ने खास जानकारी दी है. चांदनी चौक स्थित ओमेक्स चौक में आयोजित ‘ब्यूटी लैंड’ कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लोगों को कुछ बेहद जरूरी और आसान ब्यूटी टिप्स शेयर किए.
मेकअप से पहले जरूरी है CTM फॉर्मूला
ब्यूटी एक्सपर्ट नरेंद्र के अनुसार, मेकअप की शुरुआत करने से पहले हर किसी को ‘CTM’ स्टेप्स को जरूर फॉलो करना चाहिए. CTM का मतलब होता है— क्लींजिंग (Cleansing), टोनिंग (Toning) और मॉइश्चराइजिंग (Moisturizing).
- C (Clean – सफाई): सबसे पहला और जरूरी स्टेप है चेहरे की सफाई. पसीने या गंदे चेहरे पर कभी भी सीधे मेकअप न लगाएं। अगर आप बिना चेहरा साफ किए मेकअप लगाएंगे, तो इससे आपकी त्वचा डैमेज होगी और मेकअप भी बहुत खराब दिखेगा.
- T (Tone – टोनिंग): CTM में ‘T’ का मतलब टोनिंग से है। अपनी त्वचा की प्राकृतिक रंगत के हिसाब से ही मेकअप के प्रोडक्ट्स चुनें. अगर आपकी स्किन का टोन डार्क है, तो उसी हिसाब से शेड लें. अगर आपकी स्किन फेयर है, तो बहुत ज्यादा हैवी मेकअप से बचें.
- M (Moisturize – मॉइश्चराइज): CTM का आखिरी स्टेप है ‘M’ यानी मॉइश्चराइजिंग। चेहरा साफ और टोन करने के बाद स्किन को अच्छे से मॉइश्चराइज करें. इसके बाद ही मेकअप लगाना शुरू करें। इस तरीके से आपकी स्किन सुरक्षित रहेगी और मेकअप लंबे समय तक टिकेगा.
फाउंडेशन का ज्यादा इस्तेमाल करने से बचें
स्किन केयर एक्सपर्ट का कहना है कि चाहे लड़के हों या लड़कियां, लोग अक्सर जरूरत से ज्यादा फाउंडेशन लगा लेते हैं. ऐसा करने से चेहरा नेचुरल नहीं दिखता, बल्कि ऐसा लगता है जैसे ऊपर से बहुत भारी क्रीम पोत दी गई हो. बाद में जब पसीना आता है, तो यह मेकअप देखने में बहुत भद्दा लगता है.
इसलिए हमेशा अपनी स्किन टोन के हिसाब से ही सीमित मात्रा में फाउंडेशन लगाएं. एक बात का खास ध्यान रखें कि फाउंडेशन सिर्फ चेहरे पर ही न लगाएं, बल्कि इसे कान और गर्दन पर भी बराबर मात्रा में लगाएं. अगर आप सिर्फ चेहरे पर फाउंडेशन लगाएंगे, तो चेहरा चमकता रहेगा और कान व गर्दन अलग रंग के दिखेंगे. पूरे चेहरे, कान और गर्दन पर एक समान फाउंडेशन लगाने से ही आपको परफेक्ट और नेचुरल लुक मिलेगा.
About the Author
प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.
इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…
और पढ़ें
