Last Updated:
Asian Games Live Update Day-8: एशियन गेम्स 2026 का आज 8वां दिन है. 8वें दिन के खेल में एथलेटिक्स, शूटिंग, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कबड्डी जैसे खेलों में भारतीय एथलीट अपना दम दिखा रहे हैं. एथलेटिक्स और शूटिंग में भ…और पढ़ें
एशियन गेम्स
Asian Games Live 2026, Day-8: नमस्ते, न्यूज18 हिंदी स्पोर्ट्स के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. एशियन गेम्स 2026 का आज आठवां दिन चल रहा है. भारत के लिए 8वें दिन की शुरुआत जबरदस्त हुई है. दिन की शुरुआत में सबसे पहले सावन बरनवाल ने मैराथन में ऐतिहासिक सिल्वर मेडल जीता. इसके बाद 50 मीटर थ्री पोजीशन टीम इंवेंट में भी भारतीय शूटर्स ने चांदी अपने नाम किया है. उसके बाद स्क्वाश में जोशना चिनप्पा और वेलावन की जोड़ी ने ब्रॉन्ज जीता है. इसके बाद अब भारत को महिला कबड्डी में ईरान से भिड़ना है. ऐसे में खेल के आठवें दिन भारतीय एथलीटों की कोशिश होगी कि वे मेडल टैली में पदकों की संख्या में इजाफा करें. एशियन गेम्स में आज के सभी भारतीय एथलीटों के इवेंट्स के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें हमारे साथ.
September 26, 202609:38 IST
एशियन गेम्स 2026 LIVE Updates: कड़े मुकाबले में जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमार को मिली हार, ब्रॉन्ज से करना पड़ा संतोष
September 26, 202608:37 IST
Asian Games 2026 Live Updates, Day 8: 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस टीम भारत ने जीता सिल्वर मेडल
September 26, 202608:09 IST
Asian Games 2026 Live Updates, Day 8: फेंसिंग में भारत की महिला और पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
September 26, 202607:44 IST
Asian Games 2026 Live Updates, Day 8: कैनो स्प्रिंट – पार्वती-प्रसन्ना फाइनल के लिए क्वालिफाई कर गए, हर्षवर्धन फाइनल B में रेस करेंगे
September 26, 202607:13 IST
Asian Games 2026 Live Updates, Day 8: लक्ष्य सेन सिंगापुर के लोह कीन यू से हारकर एशियन गेम्स से बाहर
September 26, 202607:03 IST
Asian Games 2026 Live Updates, Day 8: पहले गेम हारने के बाद लक्ष्य सेन की जबरदस्ती वापसी
September 26, 202607:02 IST
Asian Games Live Update: यशस्विनी घोरपड़े और मिवा हारिमोटो हो रही है कड़ी टक्कर
September 26, 202606:22 IST
Asian Games Live Update Day-8: नेशनल रिकॉर्ड के साथ सावन बरवाल ने मेंस मैराथन में जीता सिल्वर
September 26, 202606:14 IST
