हांडी और चंपारण मटन नहीं, अब लीजिए पूर्णिया का मशहूर मटन देहाती का स्वाद, 4 बड़ी-बड़ी पीस थाली में देखकर कहेंगे वाह!

Last Updated:

Purnia Mutton Dehati: पूर्णिया के दुबे दरबार रेस्टोरेंट में ‘मटन देहाती’ लोगों को खूब पसंद आ रहा है. यह मटन अपने खास स्वाद और सीक्रेट मसालों के लिए जाना जाता है. ग्राहक सुमित और राजेश इसे महीने में चार बार खाते हैं. दुकानदार द्वारा एक थाली में 4 बड़ी-बड़ी पीस परोसी जाती है.

ख़बरें फटाफट

पूर्णिया: आपने आज तक कई तरह के मटन खाए होंगे. जैसे हांडी मटन, कढ़ाई मटन, चंपारण मटन, लीला मटन सबका स्वाद लिया होगा, लेकिन क्या आपने मटन देहाती खाया है, नहीं खाया है ना, तो चलिए आपको हम बताते हैं कि मटन देहाती का स्वाद कैसा होता है. दरअसल मटन देहाती नाम ही नहीं, बल्कि स्वाद भी लोगों को देता है. वहीं, यह मटन देहाती खाने के शौकीन लोगों के लिए पूर्णिया का एकमात्र दुबे दरबार रेस्टोरेंट कम ढाबा न्यू बायपास सड़क किनारे स्थित है. इस ढाबे पर सुबह और शाम मटन देहाती खाने के लिए ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है. ग्राहकों की डिमांड को पूरा करने में ढाबा के कुकमैन और मालिक के पसीने छूट जाते हैं.

जानें मटन देहाती बनाने वाले कारीगर से

अगर आप भी मटन खाने के शौकीन हैं तो आप मटन देहाती का एक बार स्वाद जरूर ले सकते हैं. मटन देहाती का स्वाद सामान्य बनने वाले मटन से बिल्कुल अलग होता है. इस मटन को बारीकी से बनाया जाता है. इस मटन देहाती को बनाने वाले सैफ कारीगर राहुल कुमार बताते हैं कि मटन की पूरी तरह साफ सफाई के साथ मटन बनाने की जो सामान्य प्रक्रिया है. उसी प्रक्रिया से वह इस मटन को तैयार करते हैं. उसके बाद इसमें तड़का लगाते हैं और फिर इसमें कुछ सीक्रेट मसाले को मिलाते हैं, जिससे मटन का स्वाद लाजवाब हो जाता है और लोगों को खूब पसंद आता है.

वहीं, मटन देहाती खाने आए ग्राहक सुमित कुमार और राजेश कुमार बताते हैं वह महीने में चार बार जरूर इस दुकान पर मटन देहाती का स्वाद लेने आते हैं. मटन देहाती का स्वाद बिल्कुल मजेदार लगता है, जिस कारण अपने दोस्तों के साथ मटन देहाती खाना इस ढाबे पर आते हैं. यहां स्वादा के दीवानों की भीड़ लगी रहती है.

ढाबा के मालिक ने दी ये जानकारी

वहीं, दुबे दरबार ढाबा के मालिक रूपेंद्र मोहन दुबे उर्फ लड्डू दुबे बताते हैं कि पूर्णिया के एकमात्र उनके इस दुबे दरबार ढाबा में मटन देहाती का स्वाद लोगों को खिलाया जाता है. इस मटन देहाती को स्पेशल कारीगरों  द्वारा तैयार किया जाता है. जो लोगों को खूब पसंद आता है. उन्होंने कहा कि मटन देहाती 4 बड़े- बड़े साइज की पीस, जिसमें दो लोग आसानी से खा सके. जिसकी कीमत ₹349 है. एक बार खाने के बाद दोबारा लोग मटन देहाती खाने उनके इस ढाबा पर जरूर रुकते हैं. इस मटन देहाती का स्वाद लेकर खूब तारीफ करते हैं. ऐसे में अगर आप भी मटन देहाती का स्वाद लेना चाहते हैं तो आप एक बार उनकी इस दुकान पर मटन देहाती का स्वाद ले सकते हैं.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से  Hindi.News18.com<…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *