Last Updated:
Sushant Singh Rajput- सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 6 साल बीत चुके हैं. दिवंगत एक्टर की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने लेटेस्ट वीडियो में दावा किया कि उनके भाई के पोस्टमार्टम के साथ गड़बड़ी हुई थी. श्वेता ने भाई की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर बड़े दावे करते हुए कहा कि उन्हें एक शख्स ने बताया कि दिवंगत एक्टर के शरीर पर चोट के निशान थे.
श्वेता सिंह कीर्ति ने भाई सुशांत के पोस्टमार्टम पर सवाल खड़े किए.
नई दिल्ली. सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 6 साल हो चुके हैं, लेकिन उनकी मौत की गुत्थी अभी भी पूरी तरह सुलझी नहीं है. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति लगातार नए दावे करती आई हैं. अब दिवंगत एक्टर की बहन उनके पोस्टमार्टम पर सवाल खडे़ किए हैं. श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो मेसेज शेयर कर दावा किया कि उनके भाई का मोस्टमार्टम करने वाले शख्स ने खुलासा किया कि एक्टर की शरीर पर चोट के निशान थे.
श्वेता ने अपने वीडियो में दावा किया है कि उनकी हाल ही में उस व्यक्ति से बातचीत हुई, जिसने अभिनेता का पोस्टमार्टम किया था. श्वेता के मुताबिक, उस व्यक्ति ने उन्हें बताया कि सुशांत के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे और घटना में बंदूक का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई थी.
वीडियो में श्वेता ने दावा किया कि पोस्टमार्टम करने वाले व्यक्ति के मुताबिक सुशांत का पैर टूटा हुआ था और उनके साथ काफी बल प्रयोग किया गया था. उन्होंने यह भी कहा कि अभिनेता की आंखों पर चोट के निशान थे. श्वेता के इन दावों के बाद एक बार फिर सुशांत की मौत से जुड़े पुराने सवाल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं. हालांकि, श्वेता ने अपने वीडियो में उस पोस्टमार्टम करने वाले व्यक्ति की पहचान या अपने दावे के समर्थन में कोई दस्तावेज सार्वजनिक नहीं किया है.
भाई सुशांत के फैंस से मिलीं श्वेता
श्वेता ने अपने संदेश में उन लोगों का भी जिक्र किया, जो उनके अटलांटा से लौटने के बाद उनसे मिलने पहुंचे थे. उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में लोगों ने उनसे मिलकर अपना दुख जाहिर किया और सुशांत को याद करते हुए भावुक हो गए. श्वेता के मुताबिक, इन लोगों को आज भी लगता है कि उनके भाई के साथ जो हुआ, वह गलत था.
View this post on Instagram
