Last Updated:
Parvesh Verma Slaps youth Live Updates Today: दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा के तिलक नगर में एक युवक को थप्पड़ जड़ने का विवाद गहरा गया है. इस मामले में अब 5 शिकायतें पुलिस को दी गई हैं. वहीं इस मामले पर आम आदमी पार्टी ने भी कड़ा रख अपनाया है और बीजेपी पर गुंडागर्दी के आरोप लगा रही है. आज आप नेता अरविंद केजरीवाल भी घटनास्थल यानि तिलक नगर जाकर सड़क का मुआयना करने वाले हैं.. आपको दिल्ली के इस घटनाक्रम की यहां पल-पल की अपडेट दी जा रही है…
दिल्ली के मंत्री ने युवक को जड़ा थप्पड़, भड़क गई AAP, बोली, जेन-जी को मारा, ये गुंडागर्दी है..; आज क्या क्या होने वाला है.. देखिए लाइव कॉपी में..
Parvesh Verma Slaps youth Live Updates Today: दिल्ली में एक बार फिर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी आमने सामने आ गई हैं. दिल्ली में हुए थप्पड़ कांड के बाद सियासी बयानबाजी और विरोध तीखा हो गया है. मामला तिलक नगर में बनाई गई सड़क से जुड़ा है, जहां मुआयने के लिए गए दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया. जानकारी के मुताबिक वहां आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह भी मौजूद थे और वे जब प्रवेश वर्मा को सड़क उखाड़कर दिखा रहे थे तो युवा उसका वीडियो शूट कर रहा था.
इस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है और दोनों ओर से एक दूसरे पर हमले व बयानबाजी हो रही है. जहां आम आदमी पार्टी इस घटना के वीडियो पोस्ट कर बीजेपी पर गुंडागर्दी के आरोप लगा रही है, वहीं मंत्री प्रवेश वर्मा ने भी आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह पर सड़क बनाने में कमीशन मांगने और जिस युवा को थप्पड़ मारा है उस पर गालियां देने का आरोप लगाया है. इतना ही नहीं इस सड़क विवाद को लेकर कुल 5 शिकायतें पुलिस थाने में दी गई हैं.
आज जाने वाले हैं अरविंद केजरीवाल
27 सितंबर को हुई इस घटना के बाद आज फिर यह मामला गरमा सकता है. युवा को जड़े गए थप्पड़ और आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ शर्मा को हिरासत में लिए जाने के बाद आज आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल भी तिलक नगर पहुंचने वाले हैं.
गौर से देखिए इस चेहरे को ये मंत्री के भेष में भाजपा का गुंडा है। pic.twitter.com/l4evnfhhTI
