Parvesh Verma: किस कॉलेज के स्‍टूडेंट रहे हैं थप्पड़ मारने वाले मंत्री प्रवेश वर्मा, B.Com के बाद किया MBA

Last Updated:

Parvesh Verma Slap Controversy:दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं.प्रवेश वर्मा ने दिल्ली में स्कूली शिक्षा हासिल करने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से B.Com किया और फिर इंटरनेशनल बिजनेस में MBA की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और 2013 में पहली बार विधानसभा चुनाव जीता.

Parvesh Verma Slap Video, Parvesh Verma Education: प्रवेश वर्मा का वीडियो वायरल.

Parvesh Verma Slap Controversy: दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं.27 सितंबर 2026 को तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान एक युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया.वीडियो में प्रवेश वर्मा युवक का मोबाइल नीचे करते और फिर उसे थप्पड़ मारते दिखाई दे रहे हैं.घटना के बाद युवक ने पुलिस में शिकायत देने की बात कही है, जबकि प्रवेश वर्मा ने अपने पक्ष में कहा कि मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने उनके परिवार के बारे में कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था.उन्होंने यह भी कहा कि जो हुआ.वह नहीं होना चाहिए था.मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों की बात कही है और तथ्यों की जांच की जा रही है.विवाद के बीच प्रवेश वर्मा की राजनीतिक पृष्ठभूमि एक बार फिर चर्चा में है लेकिन इस खबर में हम बात उनके राजनीतिक बयानों या विवादों की नहीं, बल्कि उनकी पढ़ाई-लिखाई और उस सफर की करेंगे जिसके बाद वह दिल्ली की राजनीति में सक्रिय हुए…

दिल्ली में हुआ जन्म, पिता रहे मुख्यमंत्री

प्रवेश साहिब सिंह वर्मा का जन्म 7 नवंबर 1977 को दिल्ली में हुआ था.वह दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं. उनके पिता का नाम स्वर्गीय डॉ.साहिब सिंह वर्मा और मां का नाम साहिब कौर दर्ज है यानी प्रवेश वर्मा का बचपन ऐसे परिवार में बीता जहां राजनीति और सार्वजनिक जीवन पहले से ही परिवार का हिस्सा था हालांकि उनकी अपनी शैक्षणिक यात्रा भी काफी महत्वपूर्ण रही है और उन्होंने मैनेजमेंट की उच्च शिक्षा हासिल की.

दिल्ली पब्लिक स्कूल से स्कूली पढ़ाई

प्रवेश वर्मा की स्कूली शिक्षा दिल्ली में हुई.उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल आरके पुरम से पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज का रुख किया.

किरोड़ीमल कॉलेज से किया B.Com

स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रवेश वर्मा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से कॉमर्स की पढ़ाई की. उन्‍होंने B.Com यानी बैचलर ऑफ कॉमर्स किया है. किरोड़ीमल कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय का प्रमुख कॉलेज है और प्रवेश वर्मा ने यहीं से अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की.

इसके बाद किया इंटरनेशनल बिजनेस में MBA

ग्रेजुएशन के बाद प्रवेश वर्मा ने मैनेजमेंट की पढ़ाई आगे बढ़ाई.उन्होंने दिल्ली के फोर स्‍कूल ऑफ मैनेजमेंट (FORE School of Management)से MBA यानी मास्‍टर ऑफ बिजनेस एडमिस्‍ट्रेशन किया.प्रवेश वर्मा ने इंटरनेशनल बिजनेस में MBA किया है.इस तरह उनकी शिक्षा को अगर आसान भाषा में समझें तो पहले उन्होंने कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया और उसके बाद मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन किया. फोर स्‍कूल ऑफ मैनेजमेंट दिल्ली में स्थित मैनेजमेंट संस्थान है जिसकी स्थापना 1981 में हुई थी और यह मैनेजमेंट एजुकेशन, रिसर्च और ट्रेनिंग के क्षेत्र में काम करता है.पढाई के बाद प्रवेश वर्मा ने बिजनेस में कदम रखा और काम किया.

2013 में शुरू हुआ चुनावी राजनीति का सफर

प्रवेश वर्मा के राजनीतिक करियर की बात करें तो उनका पहला बड़ा चुनावी पड़ाव 2013 का दिल्ली विधानसभा चुनाव था.वह 2013-14 में महरौली से विधायक रहे. इसके बाद 2014 में वह पश्चिमी दिल्ली से लोकसभा के लिए चुने गए यानी सक्रिय चुनावी राजनीति में उनका सफर पहले विधानसभा से शुरू हुआ और उसके बाद वह संसद पहुंचे.

2014 में पहली बार बने लोकसभा सांसद

2014 के लोकसभा चुनाव में प्रवेश वर्मा ने पश्चिमी दिल्ली सीट से जीत हासिल की.चुनाव आयोग के रिकॉर्ड में भी पश्चिमी दिल्ली से बीजेपी के उम्मीदवार के तौर पर प्रवेश साहिब सिंह वर्मा की जीत दर्ज है.इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने पश्चिमी दिल्ली से जीत हासिल की और लगातार दूसरी बार सांसद बने.वह 2014 से 2024 तक पश्चिमी दिल्ली के लोकसभा सांसद रहे.

2025 में फिर विधानसभा चुनाव लड़ा

लोकसभा के दो कार्यकाल पूरे करने के बाद प्रवेश वर्मा ने 2025 में दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ा. इस बार उन्होंने नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरकर आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ा.इस चुनाव में उन्‍हें जीत मिली और वह 2025 के चुनाव में विधायक बनें.

विधायक बनने के बाद बने कैबिनेट मंत्री

2025 के विधानसभा चुनाव के बाद प्रवेश वर्मा दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री बने.वह वर्तमान में दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं और उनके पास पीडब्‍लयूडी विभाग के अलावा कई विभागों की जिम्‍मेदारी है.यही वजह है कि तिलक नगर में सड़क से जुड़े निरीक्षण के दौरान सामने आया विवाद भी उनके PWD मंत्री के तौर पर काम से जुड़ा था.

About the Author

Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

वर्तमान में न्यूज़18 हिंदी (Network18 Digital)में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पिछले 16 वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इस दौरान प्रिंट, डिजिटल और टेलीविजन मीडिया में काम कर…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *