एनसीआर वालों… अब नोएडा के छिजारसी में नहीं मिलेगा जाम, बनने वाली है 4 लेन सड़क

Last Updated:

Traffic Alert News: सेक्टर 63 के छिजारसी पर जाम का ऐसा जाल होता है कि अगर वहां से निकलना हो तो घंटों तक फंसे रहो. मगर, कई साल बाद लोगों की सरकार ने सुन ली है. अब छिजारीस पर जाम नहीं मिलेगा. दरअसल, सड़क को चार लेन बनाया जाएगा.

छिजारसी में जाम . (सांकेतिक तस्वीर)

नोएडा: नोएडा वालों अगर आप भी सेक्टर-63 छिजारसी में लगने वाले जाम के झाम से परेशान हैं… तो आपके लिए अच्छी खबर है. अब आपको जल्द ही यहां आने जाने में परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी. दरअसल, फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद (एफएनजी) स्थित छिजारसी में खराब सड़क के कारण लगने वाले जाम से हर दिन 2 लाख लोगों को परेशान होना पड़ता है. कई सालों से लोग इससे छुटकारा दिलाने के लिए प्रशासन से गुहा लगा रहे थे. अब सरकार ने इनकी पीड़ा सुन ली है. दरअसल, अब सड़क को चार लेन बनाया जाएगा.

सरकार ने सुगम यातायात की योजना बनाकर पेश करने के निर्देश दिए. अथॉरिटी ने इसके लिए 640 मीटर जर्जर सड़क को चार लेन का बनाने के साथ जल निकासी के लिए नाले बनाने की परियोजना को मंजूरी दी है. इसके लिए सिंचाई विभाग से इस महीने के अंत तक समझौता किया जाएगा. नोएडा अथॉरिटी ने इस सड़क का कायाकल्प करने का निर्णय लिया गया है. सीईओ ने बताया कि इस परियोजना पर उत्तर प्रदेश सिचाई विभाग खंड गाजियाबाद की ओर से कार्य कराया जाएगा. यह कार्य एक वर्ष में पूरा होगा.

छिजारसी एसजीएम हॉस्पिटल से लेकर एफएनजी गोल 640 मीटर जर्जर सड़क को सुधारा जाएगा. चक्कर तक करीब 640 मीटर सड़क के रास्ते प्रतिदिन दो लाख लोग आते जाते है. नोएडा के सेक्टर-63 छिजारसी से सेक्टर-115 सोहरखा तक एफएनजी एक्सप्रेस-वे बना है. एनएच-9, गाजियाबाद, हापुड़ से चलकर ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन और सेक्टर-63, सेक्टर-64, सेक्टर-65, सेक्टर-68 स्थित औद्योगिक सेक्टरों में जाने के लिए लोग इसे मार्ग का प्रयोग करते है.

जाम से बचने को बना है हादसे का अवैध कट
जाम के इस जाल से बचने को हादसे का अवैध कट भी बना है. सेक्टर-63 छिजारसी गोल चक्कर से सेक्टर-121 गढ़ी चौखंडी की ओर जाने वाले मार्ग पर फ्लाईओवर से लोगों ने करीब दस फीट डिवाइडर के हिस्से को तोड़कर पैदल साथ साइकिल, दो पहिया और चार पहिया से सड़क पार करते है. इससे लोग बेधड़क सेक्टर-63 स्थित बहलोलपुर गाव की ओर जाने के लिए इस्तेमाल करते है.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *