'आप भविष्य में PM बनें…' CM के सामने मुस्लिम महिला डॉक्टर ने कही मन की बात, बातें सुन मुस्कुराए योगी

Last Updated:

Muslim Woman Doctor Meet CM Yogi: लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘संवाद’ कार्यक्रम आयोजित हुआ था. इस कार्यक्रम के दौरान जेवर की एक युवा महिला डॉक्टर हीरा राशिद सीएम योगी के लिए ऐसे शब्द कहे कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. डॉक्टर हीरा ने मंच से सीएम योगी के सामने जेवर क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व विकास और बुनियादी सुधारों की सराहना की. उन्होंने बताया कि कैसे उनके पिता की जमीन पर बने एयरपोर्ट से उड़ान भरकर वे आज उनसे मिलने आईं. बिना कोचिंग के नीट (NEET) परीक्षा पास की.

सीएम योगी से दिल खोलकर महिला डॉक्टर ने बात की.

Muslim Doctor Heera Rashid To CM Yogi: लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘संवाद’ कार्यक्रम से एक बेहद दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये वीडियो कार्यक्रम में शामिल होने जेवर से आई एक महिला डॉक्टर हीरा राशिद की है. डॉक्टर रशिद ने सीएम योगी आदित्यनाथ का शुक्रिया अदा किया. डॉक्टर हीरा राशिद ने न केवल अपने संघर्ष की कहानी साझा की, बल्कि उत्तर प्रदेश और विशेष रूप से जेवर क्षेत्र में हुए ऐतिहासिक बदलावों का आंखों देखा हाल भी सुनाया. बात करते-करते उसने सीएम योगी को भविष्य के लिए एक ऐसी बड़ी दुआ दे दी, जिससे पूरा हॉल तालियों की गूंज से गूंज उठा.

मुख्यमंत्री से बात करते हुए डॉ. हीरा राशिद बेहद भावुक नजर आईं. उन्होंने बताया कि एक दौर था जब उनके क्षेत्र में न तो इंटरनेट की सुविधा थी, न अच्छी पढ़ाई के साधन थे और न ही स्कूल जाने के लिए समय पर बसें मिलती थीं. लेकिन योगी सरकार के आने के बाद जेवर की सूरत पूरी तरह बदल गई. विकास कार्यों के तहत जब उनके पिता की जमीन का अधिग्रहण हुआ, तो मुआवजे में मिले पैसों की मदद से उन्होंने अपनी आगे की राह चुनी. हीरा ने गर्व से बताया कि उन्होंने बिना किसी महंगे कोचिंग संस्थान के, केवल सरकारी सुविधाओं और अपनी मेहनत के दम पर साल 2021 में नीट (NEET) परीक्षा पास की और एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की.

View this post on Instagram

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *