Rooftop Gardening Tips: भारी गमलों से छत पर बढ़ रहा है वजन, तो कोकोपीट का ये तरीका गार्डन को बना देगा हल्का

Last Updated:

Rooftop Gardening Tips: छत पर गार्डन बनाने के शौकीन लोगों को गमलों के वजन का खास ध्यान रखना चाहिए. ज्यादा मिट्टी और भारी गमलों से छत पर अतिरिक्त भार बढ़ सकता है. नर्सरी संचालक के मुताबिक, कोकोपीट, जैविक खाद और थोड़ी बालू के मिश्रण से गमलों का वजन कम रखा जा सकता है.

Rooftop Gardening Tips:  अगर आपको घर की छत पर गार्डन लगाने का शौक है तो पौधे लगाने से पहले छत की मजबूती और गमलों के वजन पर विशेष ध्यान देना जरूरी है. अक्सर लोग छत पर भारी गमले, ज्यादा मिट्टी और पानी का इस्तेमाल कर देते हैं, जिससे छत पर अतिरिक्त भार बढ़ जाता है. लंबे समय तक अधिक वजन रहने से छत को नुकसान पहुंचने का खतरा भी बना रहता है. ऐसे में छत पर गार्डन तैयार करते समय हल्के गमलों का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा कई ऐसे टिप्स हैं, जिन्हें फॉलो कर गार्डन को बेहतर और छत पर कम वजन कर सकते हैं.

गमलों का वजन कम रखना जरूरी

घर की छत पर गार्डन लगाने का शौक रखने वाले लोगों के लिए गमलों का वजन कम रखना बेहद जरूरी है. भारी गमलों और ज्यादा मिट्टी की वजह से छत पर अतिरिक्त भार बढ़ जाता है. ऐसे में नर्सरी संचालक नेक सिंह ने बताया कि गमलों का वजन कम करने के लिए कोकोपीट और जैविक खाद का इस्तेमाल किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि कोकोपीट में जैविक खाद मिलाकर और करीब एक किलो बालू का मिश्रण करके पौधे लगाए जा सकते हैं. इसमें सामान्य तरीके से अधिक मिट्टी भरने की जरूरत नहीं होती है. इससे गमले का वजन काफी कम हो जाता है और पौधे की अच्छी बढ़वार भी होती है.

कोकोपीट का करें इस्तेमाल

नर्सरी संचालक नेक सिंह ने बताया कि सामान्य तरीके से 25 इंच के गमले में मिट्टी भरने पर उसका वजन काफी अधिक हो सकता है और यह कुंटल तक पहुंच सकता है. जबकि कोकोपीट और जैविक खाद के मिश्रण का इस्तेमाल करने से वजन करीब 25 किलो के आसपास हो जाता है. साथ ही इस तरह से गमले का वजन काफी कम रखा जा सकता है.

पौधों की जड़ों के लिए भी फायदेमंद है कोकोपीट

कोकोपीट नारियल के छिलके से तैयार होने वाली सामग्री है, जिसे नर्सरी से आसानी से खरीदा जा सकता है. कोकोपीट में पानी को सोखकर रखने की अच्छी क्षमता होती है और यह पौधों की जड़ों को पर्याप्त हवा भी देता है. यही वजह है कि आजकल छत और घर के गार्डन में इसका इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है.

छत पर गार्डन में ऐसे घटाएं गमलों का वजन

अगर आप भी अपनी छत पर गमलों का वजन कम रखना चाहते हैं तो कोकोपीट और जैविक खाद का मिश्रण इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे गमलों में मिट्टी की मात्रा कम रखी जा सकती है और छत पर पड़ने वाले अतिरिक्त भार को भी कम करने में मदद मिल सकती है.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *