'सत्यवान सावित्री' की नई रिलीज डेट से उठा पर्दा, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी कीर्ति सुरेश की फिल्म

Last Updated:

साउथ सिनेमा की नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है. उनकी मोस्ट अवेटेड कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘सत्यवान सावित्री’ की नई रिलीज डेट का ऑफिशियल ऐलान हो गया है. पहले जुलाई में आने वाली यह फिल्म अब नवंबर में दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर भी शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है.

ख़बरें फटाफट

‘सत्यवान सावित्री’ की नई रिलीज डेट का ऐलान हुआ. (फोटो साभार: Instagram@drumsticks.productions)

नई दिल्ली. साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश जल्द ही दमदार कोर्टरूम ड्रामा ‘सत्यवान सावित्री’ में नजर आने वाली हैं. मेकर्स ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर बड़ा ऐलान करते हुए फिल्म की नई रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है. डायरेक्टर प्रवीण एस विजय के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब नवंबर महीने में दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म में कीर्ति सुरेश के साथ मशहूर डायरेक्टर-एक्टर मिश्किन भी लीड भूमिका में हैं. लीक से हटकर किरदार चुनने के लिए मशहूर कीर्ति को एक बार फिर कोर्टरूम के हाई-वोल्टेज ड्रामे में देखने के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हैं.

फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे बैनर ड्रमस्टिक्स प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘अब और खामोशी नहीं. सावित्री की लड़ाई शुरू होती है.’ तमिल और तेलुगु में भी यही पोस्ट शेयर किया गया. मेकर्स ने बताया कि ‘सत्यवान सावित्री’ 20 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म की रिलीज पहले 24 जुलाई को तय की गई थी, लेकिन बाद में मेकर्स ने रिलीज डेट टाल दी थी.

View this post on Instagram

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *