Shubman Gill Statement: बिना नाम लिए शुभमन गिल ने दे डाली वार्निंग, हार के बाद चुन-चुन कर बताई गलतियां

होमखेलक्रिकेट

बिना नाम लिए गिल ने दे डाली वार्निंग, हार के बाद चुन-चुन कर बताई गलतियां

Last Updated:

भारतीय क्रिकेट टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 5 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. तीन वनडे मैचों की इस सीरीज में टीम इंडिया की गेंदबाजी बहुत ही निराशाजनक रही. ऐसे में कप्तान गिल ने बिना लिए कुछ खिलाड़ियों को वॉर्निंग दे डाली है.

टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया ने बेशक 2-1 से वनडे सीरीज अपने नाम की, लेकिन तीसरे मैच में मिली हार से कप्तान शुभमन गिल काफी निराश नजर आए. मैच के बाद शुभमन ने खास तौर पर टीम की गेंदबाजी और लचर फील्डिंग को लेकर अपनी चिंता जाहिर की. हालांकि, बल्लेबाजी को लेकर कप्तान पूरी तरह संतुष्ट दिखे.

न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली 5 विकेट की हार के बाद कप्तान शुभमन गिल ने कहा, “हमने कई चीजों में अच्छा किया, लेकिन अभी भी कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जिन्हें निश्चित रूप से थोड़ा और निखारने की जरूरत है. मैं टीम के स्कोर से बहुत खुश था. मुझे लगता है कि मैच हमारे नियंत्रण में था, लेकिन ओस के बीच ओवर-रेट में पीछे होने के कारण आखिर में वे मैच हमसे दूर ले गए.”

फील्डिंग को लेकर कप्तान शुभमन ने जाहिर की चिंता

शुभमन गिल ने कहा, “मैं टीम के ओवरऑल प्रदर्शन से खुश हूं, लेकिन अभी भी कुछ कमियां हैं. फील्डिंग उनमें से एक है; हमने कई कैच छोड़े. फील्डिंग का स्तर एकदम बेहतरीन होना चाहिए. हमारी डेथ ओवर्स की गेंदबाजी को भी बेहतर करने की जरूरत है. कभी-कभी हम इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं होते कि हम आक्रामक खेल रहे हैं या बचाव कर रहे हैं. तो ये कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जिनमें हमें सुधार करने की जरूरत है.”

भारत ने मैच में बनाए थे 351 रन

वहीं, इस मुकाबले की बात करें तो टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 351 रन का स्कोर खड़ा किया था. भारतीय टीम के लिए केएल राहुल ने 129, रोहित शर्मा ने 92 और रुतुराज गायकवाड़ ने 57 रनों की पारी खेली थी.

इसके जवाब में वेस्टइंडीज के शाई होप ने अपने दम पर नाबाद 162 रनों की पारी खेलकर मैच का रुख पलट दिया. इस तरह वेस्टइंडीज ने अपने वनडे इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज किया. सिर्फ इतना ही नहीं, भारत के खिलाफ उसी के घर में वेस्टइंडीज ने 2023 के बाद पहली जीत हासिल की है.

About the Author

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *