174 लोगों की बचाने वाले पायलट स्मित मच्छर के मुरीद हुए अजय देवगन- 'आप हर मायने में एक हीरो हैं'

Last Updated:

कैप्टन स्मित मच्छर ने अपनी बहादुरी, संयम के दम पर फ्लाईदुबई की फ्लाइट में आतंकी हमले को नाकाम कर दिया. उन्होंने अपनी जान की परवाह न करके 174 यात्रियों की जान बचाई. अब पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की बॉलीवुड सितारों ने जमकर तारीफ की है. अजय देवगन ने उन्हें असली हीरो बताते हुए उनके जल्द ठीक होने की कामना की है. इससे पहले शाहरुख खान, सलमान खान और करण जौहर ने भी उनकी बहादुरी की सराहना की.

ख़बरें फटाफट

स्मित मच्छर की तारीफ कर रहा बॉलीवुड (फोटो साभार: Instagram@ajaydevgn)

नई दिल्ली: शाहरुख खान और सलमान खान ने स्मित मच्छर की बहादुरी की तारीफ की थी. अब एक्टर अजय देवगन ने शनिवार 3 अक्टूबर को फ्लाईदुबई की घटना के दौरान बहादुरी दिखाने के लिए पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की तारीफ की. वे हवा में को-पायलट के चाकू के वार के सामने टिके रहे और 174 लोगों की जान बचाने में मदद की.

अजय देवगन ने एक्स पर लिखा, ‘हीरो तो कई होते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो हमें दिखाते हैं कि असली हिम्मत क्या होती है. कैप्टन स्मित मच्छर, आप हर मायने में एक हीरो हैं. आपके जल्द ठीक होने और हिम्मत बनी रहने की कामना करता हूं.’ किंग खान ने लिखा, ‘कैप्टन स्मित मच्छर, जब सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब आप मजबूती से डटे रहे! मुश्किल हालात का सामना करना और अपनी सुरक्षा को दांव पर लगाना आसान नहीं होता. लेकिन आपने फ्लाइट में सवार लोगों की सुरक्षा के लिए ठीक यही किया और हमें दिखाया कि एक कैप्टन होने का क्या मतलब है. हिम्मत और फर्ज की सच्ची मिसाल. आपके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं, देश को आप पर गर्व है.’

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *