IND vs WI 1st T20I Playing XI: वैभव सूर्यवंशी या संजू सैमसन? पहले T20I में किसे चुनेंगे गौतम गंभीर, ऐसी हो सकती है प्लेइंग-XI

नई दिल्ली: एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी. हालांकि, इसके साथ ही टीम मैनेजमेंट के लिए ये दुविधा होगी कि संजू सैमसन और युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी में से किसे प्लेइंग इलेवन में रखें. एशियन गेम्स में वीवीएस लक्ष्मण कोच थे और उन्होंने सैमसन और सूर्यवंशी दोनों को प्लेइंग इलेवन में रखा था, लेकिन अब गंभीर कोच है और ऐसे में रणनीतिक बदलाव होना तय है, भले ही दोनों कोच आठवें नंबर तक बल्लेबाजी रखने में विश्वास रखते हैं.

वहीं, अगर गंभीर की रणनीति को करीबी नजर से देखें तो वह सैमसन और सूर्यवंशी दोनों को एक साथ अंतिम-11 में नहीं रखेंगे. अभिषेक शर्मा सलामी बल्लेबाज के रूप में पहली पसंद बने हुए हैं. निशिन सिटी के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खराब पिचों पर लक्ष्मण ने इन तीनों बल्लेबाजों को टीम में रखा. सूर्यवंशी और विश्व के नंबर एक टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत की, जबकि सैमसन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए.

मध्यक्रम में श्रेयस, ईशान और तिलक देंगे टीम को मजबूती

यह फैसला पिच की स्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया गया था. लेकिन लखनऊ के एकाना स्टेडियम की पिच पर गंभीर एक बार फिर सैमसन को सलामी बल्लेबाज के रूप में वापस लाने के बारे में सोच सकते हैं, क्योंकि निचले क्रम में ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी का बैकअप मौजूद है. सैमसन नंबर तीन पर सहज नहीं दिखे. उन्होंने सलामी बल्लेबाज के रूप में अफगानिस्तान के खिलाफ पिछली घरेलू टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में दो अर्धशतक बनाए थे.

मध्य क्रम में पहले से ही कप्तान श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, उप कप्तान तिलक वर्मा, ऑलराउंडर शिवम दुबे और रेड्डी के साथ-साथ अक्षर पटेल भी मौजूद हैं. ऐसे में सूर्यवंशी और सैमसन दोनों को अंतिम एकादश में रखने की संभावना बहुत कम है. कोच गंभीर के लिए एक और सिरदर्द तेज गेंदबाजी आक्रमण होगा जिसमें अनुभवी अर्शदीप सिंह के साथ-साथ अपेक्षाकृत अनुभवहीन मयंक यादव और प्रिंस यादव शामिल हैं.

स्पिन के लिए अक्षर और कुलदीप पर है भरोसा

स्पिन गेंदबाजी विभाग की जिम्मेदारी अक्षर पटेल और कुलदीप यादव संभालेंगे. अगर गंभीर बल्लेबाजी को मजबूत करना चाहते हैं, तो नमन धीर को प्रिंस या मयंक की जगह लिया जा सकता है. यह भी देखना बाकी है कि अय्यर स्पिनर के रूप में अभिषेक का इस्तेमाल करते हैं नहीं. इस बाएं हाथ के स्पिनर ने एशियाई खेलों में कुछ विकेट लेकर अपने गेंदबाजी कौशल का प्रदर्शन किया था.

घर में अय्यर की कप्तानी में होगी कड़ी परीक्षा

यह सीरीज अय्यर की कप्तानी की भी एक बड़ी परीक्षा होगी, क्योंकि उन्हें एक मजबूत टी20 टीम के खिलाफ खेलना है. वेस्टइंडीज को इस प्रारूप में मजबूत टीम माना जाता है, जिसने 2012 और 2016 में दो बार टी20 विश्व कप जीता था.

अय्यर की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान जैसी कम रैंकिंग वाली टीमों के खिलाफ टी20 सीरीज में जीत हासिल की है. आंकड़ों के हिसाब से देखें तो भारत की टीम मजबूत स्थिति में नजर आती है क्योंकि उसने स्वदेश मेंर खेले गए पिछले 10 मैचों में से नौ में कैरेबियाई टीम को हराया है.

टीम इस प्रकार हैं:

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, इशान किशन, नमन धीर, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, मयंक यादव.

मैच शाम 7:00 बजे शुरू होगा.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *