Last Updated:
दिल्ली मेट्रो ने आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने का फैसला कर लिया है. सीजेपी प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने यह ऐलान किया है. 10 अक्टूबर तक मेट्रो स्टेशनों से एंट्री और एग्जिट नहीं हो पाएगा.
डीएमआरसी ने 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने का ऐलान किया है.
दिल्ली में सफर करने वाले यात्री ध्यान दें. दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन आज रात 9 बजे से बंद रहेंगे. कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट के बीच DMRC ने बड़ा फैसला किया है. आज सुबह ही दिल्ली पुलिस ने डीएमआरसी को सुरक्षा के मद्देनजर 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने का सुझाव दिया था. दिल्ली पुलिस की ज्वॉइंट सीपी नूपुर प्रसाद ने सीजेपी को प्रदर्शन की अनुमति न दिए जाने की भी बात कही थी. वहीं अब कुछ घंटों बाद ही दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने मेट्रो स्टेशनों को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है.
ये मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
- 1. इंद्रलोक
- 2. शास्त्री नगर
- 3. बिठोला (पुल्बंगश)
- 4. प्रताप नगर
- 5. डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल
- 6. कोहाट एन्क्लेव
- 7. नेताजी सुभाष प्लेस
- 8. केशव पुरम
- 9. वेलकम
- 10. गुरु तेग बहादुर नगर
- 11. आजादपुर
- 12. आदर्श नगर
- 13. जहांगीरपुरी
- 14. हैदरपुर बड़ली मोर
- 15. विश्वविद्यालय
- 16. विधान सभा
- 17. सिविल लाइन्स
- 18. कश्मीरी गेट
- 19. पटेल चौक
- 20. सेंट्रल सचिवालय
- 21. लोक कल्याण मार्ग
- 22. उद्योग भवन
- 23. राजीव चौक
- 24. नई दिल्ली
- 25. स्वामी तीर्थ
- 26. दिल्ली हार्ट – आईएनए
- 27. हौज खास
- 28. जोर बाग
29. अर्जुन गढ़ - 30. रामकृष्ण आश्रम मार्ग
- 31. सुप्रीम कोर्ट
- 32. इंद्रप्रस्थ
- 33. मंडी हाउस
- 34. बाराखंबा रोड
- 35. करोल बाग
- 36. राजेंद्र प्लेस
- 37. जामा मस्जिद
- 38. जनपथ
- 39. आईटीओ
- 40. दिल्ली गेट
- 41. झंडेवालान
- 42. जंगपुरा
- 43. लाजपत नगर
- 44. आश्रम
- 45. सराय काले खान-निजामुद्दीन
- 46. मजलिस पार्क
- 47. शालीमार बाग
- 48. मयूर विहार-I
- 49. झिलमिल
- 50. यमुना विहार
- 51. खजूरी खास
- 52. गोकुलपुरी
- 53. जोहरी एन्क्लेव
- 54. जेसिया विहार शाहीन बाग
- 55. जामिया मिल्लिया इस्लामिया
- 56. ओखला विहार
- 57. शिवाजी स्टेडियम
कब से कब तक रहेंगे बंद
Service Update
Due to security reasons, the entry and exit at the following metro stations will remain closed from 09:00 PM on 9th October, 2026 and continuing on 10th October, 2026 till further notice. However, interchange facility will remain available at all the concerned metro stations except New Delhi metro station.
