Last Updated:
Encounter News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर और मेरठ जिले में पुलिस ने एनकाउंटर करते हुए कई बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. गाजियाबाद में पुलिस ने कुख्यात बदमाश फरमान को गिरफ्तार किया है, जिसके ऊपर 100 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं. वहीं मुजफ्फरनगर में पुलिस ने दो एनकाउंटर किए हैं.
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बदमाश का पुलिस ने किया एनकाउंटर.
लखनऊः उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पुलिस ने कई बदमाशों के एनकाउंटर करते हुए गिरफ्तार कर लिया. गाजियाबाद जिले में क्राइम ब्रांच व थाना लिंक रोड पुलिस टीम के ज्वाइंट ऑपरेशन में 50 हजार का ईनामी घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया. उसके कब्जे से चोरी की फॉर्चूनर कार बरामद किया गया. बदमाश पर 100 से ज़्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं. वहीं मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई. नाबालिग से दुष्कर्म एवं धर्म परिवर्तन के अभियोग में वांछित 25 हजार रुपये का इनामी घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया. अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किया गया है.
मुजफ्फरनगर और मेरठ में भी एनकाउंटर
इसके अलावा मुजफ्फरनगर जिले में ही पुलिस द्वारा गौकशी के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया. अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है. वहीं मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी पुलिस द्वारा फायरिंग की घटना में वांछित 01 अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल / गिरफ्तार किया गया. उसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा .315 बोर, 01 जिंदा कारतूस व 01 खोखा कारतूस बरामद किया गया.
पुलिस पर जानबूझकर की फायरिंग
गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक 10/10/2026 को क्राइम ब्रांच गाजियाबाद और थाना लिंक रोड पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र लिंक रोड के सूर्यनगर चौराहे पर चेकिंग की जा रही थी, तभी एक सफेद रंग की फॉर्चूनर कार सामने से आती हुई दिखाई दी. जिसे रुकने का इशारा पुलिस पार्टी द्वारा किया गया तो उक्त फॉर्चूनर कार सवार व्यक्तियों द्वारा कार को न रोककर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर करते हुए कार को मोडकर भागने लगे.
गाजियाबाद में फरमान का एनकाउंटर
पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में कार को चला रहे एक व्यक्ति के दोनों पैर में गोली लगी, जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। घायल व्यक्ति ने नाम पता पूछने पर अपना नाम फरमान पुत्र मेहरबान निवासी समर गार्डन थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ बताया.
100 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं
पुलिस के मुताबिक अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है. अभियुक्त के विरुद्ध लूट, चोरी, हत्या के प्रयास, बलात्कार एवं गैंगस्टर सहित लगभग 100 मुकदमे दर्ज हैं. अभियुक्त थाना लिंक रोड व थाना मधुबन बापूधाम से वांछित चल रहा था. अभियुक्त पर थाना लिंक रोड से 50 हजार रुपए का पुरस्कार घोषित चल रहा था.
About the Author
Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…
और पढ़ें
