आफिस निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर, इन 30 रास्‍तों पर भूलकर भी ना लाएं गाड़ी, दिल्‍ली ट्रैफिक पुलिस की चेतावनी

होमताजा खबरDelhi

आफिस निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर, इन 30 रास्‍तों पर भूलकर भी ना लाएं गाड़ी

Last Updated:

Delhi traffic advisory for Monday: आज यानी सोमवार 12 अक्‍टूबर को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने डिटेल में एक एडवाइजरी जारी की है. 30 जगहों पर आज भारी जाम लगने की संभावना जताई गई है. शनिवार और रविवार को हुए सीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्‍ली ट्रैफिक पुलिस पहले ही सप्‍ताह के पहले दिन लगने वाले जाम को लेकर सतर्क है. लोगों को बताए गए मार्ग से बचने की सलाह दी गई है.

दिल्‍ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. (File Photo)

राजधानी में CJP के जबर्दस्त प्रोटेस्ट के बाद बवाल ऐसा बढ़ा कि दिल्ली पुलिस को पसीने छूट गए. अब आज यानी 12 अक्टूबर को आप दिल्ली की सड़कों पर निकल रहे हैं तो सावधान हो जाइए, क्योंकि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है. कानून-व्यवस्था के मद्देनजर सुबह 6 बजे से ही दिल्ली के 30 से ज्यादा प्रमुख जगहों पर रूट डायवर्ट किए जा रहे हैं. शंकर रोड, धौला कुआं, मंडी हाउस, मिंटो रोड, कनॉट प्लेस और लुटियंस दिल्ली जैसे बिजी रूट्स पर चक्का जाम जैसे हालात बन सकते हैं. आज सप्‍ताह का पहला दिन है. अगर जाम में फंसने से बचना है तो ट्रैफिक पुलिस का ये पूरा रूट प्लान देखकर ही घर से बाहर कदम निकालें.

इन 30 जगहों पर ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका

  • शंकर रोड राउंडअबाउट से वंदे मातरम टी-प्वाइंट, नई दिल्ली की ओर
  • धौला कुआं फ्लाईओवर
  • झंडेवालान गोलचक्कर
  • पंचकुइयां गोलचक्कर
  • मंडी हाउस गोलचक्कर
  • डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक (डब्ल्यू-प्वाइंट)
  • रामचरण अग्रवाल चौक (ए-प्वाइंट)
  • मिंटो रोड- दीनदयाल उपाध्याय मार्ग
  • गुरु नानक चौक
  • भरों रोड- एमजीएम (रिंग रोड) टी-प्वाइंट
  • लोधी रोड फ्लाईओवर
  • नीला गुंबद गोलचक्कर
  • मदरसा टी-प्वाइंट
  • सम्राट होटल गोलचक्कर
  • सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग क्रॉसिंग
  • भीकाजी कामा प्लेस के नीचे
  • मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे
  • रिंग रोड-सैन मार्टिन मार्ग टी-प्वाइंट
  • अशोक रोड-जंतर मंतर रोड गोलचक्कर
  • विंडसर पैलेस गोलचक्कर
  • टॉलस्टॉय मार्ग-जनपथ क्रॉसिंग
  • रेल भवन गोलचक्कर
  • जय सिंह रोड-संसद मार्ग क्रॉसिंग
  • कनॉट प्लेस आउटर सर्कल-बाराखंभा रोड टी-प्वाइंट
  • गोल डाकखाना गोलचक्कर
  • पटेल चौक गोलचक्कर
  • जय सिंह रोड-अशोक रोड टी-प्वाइंट
  • राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल गोलचक्कर
  • कनॉट प्लेस आउटर सर्कल-संसद मार्ग टी-प्वाइंट

सीजेपी का प्रदर्शन शनिवार को पहले से तय था. बिना इजाजत किए जा रहे इस प्रदर्शन को देखते हुए दिल्‍ली पुलिस ने तैयारी भी पहली से ही कर रखी थी. राजधानी को छावनी में तब्‍दील कर दिया गया था. जंतर मंतर तो दूर, वहां से कई किलोमीटर दूर ही ऐसी बैरिकेडिंग की गई थी कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता था. सीजेपी के तमाम बड़े नेताओं को सुबह-सुबह ही डिटेन यानी हिरासत में ले लिया गया था. सोमवार को भी बड़ी संख्‍या में छात्र सड़कों पर उतरे और नारेबाजी की. अब डर यह है कि कहीं सोमवार को भी बड़ी संख्‍या में छात्र सड़कों पर ना उतर जाएं. जिसे देखते हुए सुरक्षा तो चाक चौबंद रहेगी ही, ट्रैफिक को लेकर भी डिटेल में प्‍लान बनाया गया है.

About the Author

Sandeep GuptaChief Sub Editor

पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *