दिल्ली में कॉरपोरेट अकाउंट से 12.84 करोड़ की लूट, क्रिप्टो के रास्ते दुबई कैसे पहुंचा फंड?

होमताजा खबरDelhi

खाते से उड़े 12.84 करोड़, बैंक मैनेजर ने ही चीन और दुबई तक पहुंचाया पूरा पैसा!

Last Updated:

दिल्ली में एनबीएफसी कंपनी हीरो फिनकॉर्प के बैंक खाते से 12.84 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. शातिरों ने 317 अनधिकृत ट्रांजेक्शन के जरिए यह रकम 34 खातों में ट्रांसफर की. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने निजी बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस सिंडिकेट के तार चीन के टेलीग्राम ग्रुप्स और दुबई से जुड़े थे. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 1.70 करोड़ रुपये बचा लिए हैं.

हीरो फिनकॉर्प से 12.84 करोड़ की ठगी, RBL बैंक मैनेजर समेत 5 अरेस्ट. (AI Generated Image)

नई दिल्ली: साइबर जालसाजों ने एक जानी-मानी एनबीएफसी कंपनी हीरो फिनकॉर्प के बैंक खाते में सेंध लगाई है. जालसाजों ने एचडीएफसी बैंक में मौजूद कंपनी के कॉरपोरेट अकाउंट से करीब 12 करोड़ 84 लाख रुपये निकाल लिए. यह पूरी रकम महज कुछ ही समय के भीतर 317 अनधिकृत डिजिटल ट्रांजेक्शन करके 34 अलग-अलग खातों में ट्रांसफर की गई. बैंक के सिस्टम अलर्ट से कंपनी को इस महाघोटाले की भनक लगी. मामले की शिकायत मिलते ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट ने तेजी से एक्शन शुरू किया. पुलिस की टेक्निकल टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ 70 लाख रुपये की रकम को होल्ड करवाकर बचा लिया. पुलिस ने इस हाईटेक फ्रॉड की पड़ताल करते हुए पांच शातिर आरोपियों को दबोच लिया है. पकड़े गए आरोपियों में एक निजी बैंक का रिलेशनशिप मैनेजर भी शामिल है.

कंपनी के बैंक खाते से 317 बार में कैसे साफ हो गए करोड़ों रुपये?

जांच में सामने आया कि ठगों ने बेहद शातिराना तरीके से कॉरपोरेट इंटरनेट बैंकिंग में सेंध लगाई थी. किसी को शक न हो इसलिए पूरी रकम को एक बार में निकालने के बजाय सैकड़ों हिस्सों में बांटा गया. जालसाजों ने 317 बार डिजिटल ट्रांजेक्शन किए और रकम को 34 अलग-अलग बैंक खातों में भेज दिया. कंपनी को जब तक मामले की भनक लगी तब तक बड़ा खेल हो चुका था. इसके तुरंत बाद पुलिस ने मनी ट्रेल का पीछा किया और उन बैंक खातों को फ्रीज करना शुरू किया जहां पैसा भेजा गया था.

बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर ने सिंडिकेट के लिए क्या भूमिका निभाई थी?

इस पूरे नेक्सस की जांच में जयपुर से आरबीएल बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर विकास की गिरफ्तारी हुई है. विकास पर आरोप है कि उसने कमीशन के लालच में साइबर सिंडिकेट की मदद की. उसने नमन कुमार नाम के आरोपी को यस बैंक और इंडसइंड बैंक में नए खाते खुलवाने में सीधी मदद पहुंचाई थी. इसके बाद उसने नमन को फर्जी खाते संचालित करने वाले हरमन से मिलवाया. पुलिस ने विकास के साथ नमन कुमार, अबहे कुमार सोलंकी और लवली को भी गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से चेकबुक, पांच मोबाइल फोन और फर्जी रबर स्टांप बरामद हुए हैं.

टेलीग्राम और यूएसडीटी के जरिए चीन से दुबई तक पैसा कैसे पहुंचा?

पुलिस जांच में इस नेटवर्क की सबसे सनसनीखेज कड़ी राजस्थान का रहने वाला हरमन निकला. हरमन सीधे तौर पर कई चीनी टेलीग्राम ग्रुप्स से जुड़ा हुआ था और विदेशी हैंडलर्स के इशारे पर काम कर रहा था. वह उदयपुर के देवेंद्र सिंह चौहान के लगातार संपर्क में बना हुआ था. आरोप है कि देवेंद्र ने बैंक खातों में आई चोरी की रकम को यूएसडीटी क्रिप्टो करेंसी में बदल दिया. इसके बाद यह फंड विदेशों में बैठे ठगों के वॉलेट में ट्रांसफर कर दिया गया. पुलिस के अनुसार सिंडिकेट से जुड़े दुबई और भारत के अन्य आरोपियों की पहचान हो चुकी है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी होगी.

About the Author

दीपक वर्माDeputy News Editor

दीपक वर्मा की गिनती डिजिटल मीडिया के सबसे तेज और उभरते हुए चेहरों में होती है. वह न्यूज18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं. दीपक ने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *