IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स का मास्टरस्ट्रोक, सौरव गांगुली संग कोचिंग में डेब्यू करेंगे युवराज सिंह, संभालेंगे दो-दो मोर्चे

होमखेलक्रिकेट

DC में गांगुली संग कोचिंग में डेब्यू करेंगे युवराज, संभालेंगे दो-दो मोर्चे

Last Updated:

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह को इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स ने सहायक कोच के साथ बैटिंग कोच की भी जिम्मेदारी दी है. दिल्ली कैपिटल्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दी है. युवराज पहली बार किसी टीम के साथ आधिकारिक तौर पर कोच की भूमिका निभाएंगे.

दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बने युवराज

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह को इंडियन प्रीमियर लीग 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का सहायक और बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया. भारत के लिए 304 वनडे, 40 टेस्ट और 58 टी20 मैच खेलने वाले 44 वर्षीय युवराज ने देश को दो-दो विश्व कप का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई. इसके अलावा उन्होंने शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह जैसे कई उभरते हुए भारतीय खिलाड़ियों को ताराश है. ऐसे में अब वह दिल्ली कैपिटल्स को कोच के तौर पर आईपीएल का पहला खिताब दिलाने में मदद करेंगे. वह पहली बार औपचारिक तौर पर किसी टीम के कोचिंग दल से जुड़ेंगे.

युवराज ने फ्रेंचाइजी की ओर से जारी बयान में कहा, ‘‘दिल्ली कैपिटल्स के साथ अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत करने को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं. इस फ्रेंचाइजी से मेरा पुराना जुड़ाव रहा है और मैं इसके मालिकों को भी अच्छी तरह जानता हूं. इसलिए यह अवसर मेरे लिए खास है.’’

सौरव गांगुली के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं युवी

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे इस बार कोच के रूप में दादा (सौरव गांगुली) के साथ काम करने का भी इंतजार है. क्रिकेट कोचिंग के प्रति मेरा गहरा लगाव है और मैं इस बेहद प्रतिभाशाली टीम के साथ काम शुरू करने के लिए उत्सुक हूं. मुझे विश्वास है कि यह सफर रोमांचक रहेगा और मैं टीम की सफलता में योगदान देने की पूरी कोशिश करूंगा.’’

युवराज की नियुक्ति से दिल्ली फ्रेंचाइजी के साथ उनका पुराना रिश्ता एक बार फिर चर्चा में आ गया है. दिल्ली की इस फेंचाइजी (तब दिल्ली डेयरडेविल्स) ने वर्ष 2015 में युवराज को रिकॉर्ड 16 करोड़ रुपये में खरीदा था. उस समय वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे. युवराज ने उस सत्र में फ्रेंचाइजी की ओर से सभी 14 मुकाबले खेले थे. हालांकि, उस सीजन युवराज अपने बल्लेबाज से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे.

About the Author

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *