CJP नेता सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे हुए अरेस्ट, आज कोर्ट में पेशी, जेल या जुर्माना?

होमताजा खबरदेश

सौरव दास, आशुतोष रांका-अजिंक्य शिंदे अरेस्ट, जंतर-मंतर पर घुसना पड़ेगा भारी?

Last Updated:

CJP Protest News: दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर बैरिकेडिंग पार कर प्रवेश करने की कोशिश करने वाले सीजेपी तीन नेताओं सौरव दास, अशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को एहतियातन गिरफ्तार किया है. तीनों को मंगलवार सुबह हिरासत में लिया गया था. अब उनकी एहतियातन गिरफ्तारी के बाद आज यानी बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया जाएगा. पुलिस कोर्ट में सौरव दास और अशुतोष रांका की जमानत की शर्तों के कथित उल्लंघन का मुद्दा भी उठा सकती है.

द‍िल्‍ली पुल‍िस ने सीजेपी के सौरव दास और आशुतोष रांका को मंगलवार को ह‍िरासत में लिया था. ( X/@whattalawyer)

CJP Protest: दिल्ली पुलिस ने सीजेपी यानी कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर ट्रेस पासिंग करने वाले सीजेपी के तीनों नेताओं सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को अरेस्ट कर लिया है. सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे की प्रिवेंटिव अरेस्ट यानी एहतियातन गिरफ्तारी हुई है. इन तीनों को आज यानी बुधवार 14 अक्टूबर 2026 को कोर्ट में पेश किया जाएगा. गौरतलब है कि इन तीनों ने मंगलवार की सुबह जंतर-मंतर पर गेट फांदकर पहुंचने की कोशिश की थी. तभी वे पकड़े गए थे.

दरअसल, आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्य शिंदे…तीनों मंगलवार की सुबह जंतर-मंतर पहुंचे थे. तभी पुलिस ने हिरासत में लिया था. इसके बाद तीनों को डिटेंशन सेंटर में रखा गया था. अब उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. गौरतलह है कि हिरासत में 24 घंटे पूरे होने से पहले उनकी डिटेंशन को प्रिवेंटिव अरेस्ट में तब्दील किया जाता है. यही वजह है कि इन तीनों को अब आज यानी बुधवार को स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया जाएगा.

पुलिस क्या दलील देगी?

कोर्ट में पेशी के दौरान दिल्ली पुलिस सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका के बारे में इससे पहले बेल बॉन्ड की शर्तों में उल्लंघन की जानकारी भी कोर्ट को देगी. क्योंकि 4 दिन पहले ही दोनों को स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट से शर्तों के साथ जमानत दी गई थी. इसमें कोर्ट में इस बार कड़ी शर्त रखी जा सकती है.

द‍िल्‍ली पुल‍िस ने सीजेपी के सौरव दास और आशुतोष रांका को मंगलवार को ह‍िरासत में लिया था.

अब आगे क्या होगा?

इस पूरे मामले में अब सबकी नजरें स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट की सुनवाई पर टिकी हैं. पुलिस तीनों नेताओं की जंतर-मंतर पर पहुंचने की कोशिश और उसके बाद की कार्रवाई से जुड़े तथ्यों को कोर्ट के सामने रखेगी. वहीं, सौरव दास और आशुतोष रांका के मामले में पहले से मिली जमानत की शर्तों के कथित उल्लंघन का मुद्दा भी अहम हो सकता है. पुलिस इस संबंध में कोर्ट को जानकारी देगी. ऐसे में सुनवाई के दौरान यह स्पष्ट हो सकता है कि पहले दिए गए जमानत आदेश की शर्तों को लेकर अदालत क्या रुख अपनाती है.

मंगलवार को कैसे हुए थे डिटेन

सीजेपी यानी कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे मंगलवार सुबह तिरंगा लेकर जंतर-मंतर पहुंचे थे. तीनों ने वहां नारेबाजी की और गेट फांदकर अंदर जाने की कोशिश की. वह इसमें सफल भी हो गए. वह जदयू कार्यालय की ओर से गेट फांदकर जंतर-मंतर पहुंचे थे. तभी दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. हालांकि, इस दौरान उन्होंने भारत माता की जय के नारे लगाए. इसके बाद तीनों को डिटेंशन सेंटर में रखा गया. पुलिस ने हिरासत में लिए जाने के 24 घंटे पूरे होने से पहले उनकी एहतियातन गिरफ्तारी कर ली.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *