'पानी पहुंचाने-ड्रेसिंग तक न रखें, वो…', वैभव सूर्यवंशी को लेकर बिहारी क्रिकेट फैंस ने कर डाली बड़ी डिमांड

होमखेलक्रिकेट

‘पानी पहुंचाने-ड्रेसिंग तक न रखें, वो…’, वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ी डिमांड

Last Updated:

Public Opinion: क्रिकेट के प्रशंसक भी यह चाहते हैं कि वैभव सूर्यवंशी को टीम 11 में जगह मिलनी चाहिए. क्योंकि अब तक जिस तरह का प्रदर्शन भारतीय टीम करती आ रही है. वैसे में वैभव अपने स्थान प्लेइंग इलेवन में पक्का करने को प्रबल दावेदार है. इन सभी बातों को लेकर बिहार के क्रिकेट फैंस क्या सोचते हैं?

ख़बरें फटाफट

जहानाबादः भारत-वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का 4 मैच खत्म हो चुका है. अब तक श्रृंखला में दोनों टीम दो-दो की बराबरी पर खड़ी है. आखिरी और निर्णायक मुकाबला 17 अक्टूबर को खेला जाना है. हालांकि, इस मैच से पहले इस बात की चर्चा ने जोर पकड़ ली है कि वैभव सूर्यवंशी को टीम में जगह कब मिलेगी? कुछ दिग्गज क्रिकेटरों ने भी वैभव को प्लेइंग 11 में शामिल करने की नसीहत दे डाली है. चार मैच बीत जाने के बाद भी अब तक वह सिर्फ ड्रेसिंग रूम का हिस्सा बने हैं. इस तरह से भारतीय टीम में प्लेईंग 11 में जगह ना मिल पाने का मलाल क्रिकेट फैंस को भी है.

क्रिकेट के प्रशंसक भी यह चाहते हैं कि वैभव सूर्यवंशी को टीम 11 में जगह मिलनी चाहिए. क्योंकि अब तक जिस तरह का प्रदर्शन भारतीय टीम करती आ रही है. वैसे में वैभव अपने स्थान प्लेइंग इलेवन में पक्का करने को प्रबल दावेदार है. इन सभी बातों को लेकर बिहार के क्रिकेट फैंस क्या सोचते हैं? लोकल 18 की टीम ने जहानाबाद जिले स्थित घोसी के रहने वाले कुछ क्रिकेट प्रेमियों से खास बातचीत की. इस दौरान उन सभी क्रिकेट प्रेमियों ने क्या कुछ कहा? चलिए उन्हीं की जुबानी सुनते हैं.

‘संजू सैमसंग की जगह वैभव को मिले मौका’
क्रिकेट प्रेमी विक्की ने कहा, “वैभव सूर्यवंशी एक उभरते सितारा हैं और वह बहुत ही अच्छे फॉर्म में है. ऐसे में इस खिलाड़ी को प्लेईंग 11 में जगह मिलना चाहिए. खिलाड़ी के अंदर इतनी क्षमता है कि 20 बॉल भी अगर खेल जाता है तो 50 से 70 रन बनाने की क्षमता रखता है. इस स्ट्राइक रेट से रन बनते हैं तो कहीं ना कहीं टीम इंडिया को फायदा पहुंचेगा. साथ ही स्कोर भी अच्छा बन पाएगा. भारत की जीत की संभावनाएं अधिक रहेगी. T20 क्रिकेट का मतलब ही आक्रामक बल्लेबाजी होता है. यदि आप 20 गेंद में 40 रन या 35 रन बनाते हैं तो अगली टीम को जीत का मौका देते हैं. वैभव सूर्यवंशी में यह क्षमता है और उनको संजू सैमसन के स्थान पर जगह दी जानी चाहिए.”

‘गेंदबाजों की उड़ाते हैं धज्जियां’
एक अन्य क्रिकेट प्रेमी चंचल ने वैभव को टीम इंडियन के प्लेईंग 11 में जगह नहीं मिलने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह हमारे लिए दुर्भाग्य की बात है कि एक आक्रामक बल्लेबाज को ड्रेसिंग रूम में बैठने का काम किया जा रहा है. वह प्लेइंग 11 के प्रबल दावेदार है और निर्णायक मुकाबले में उनका खेलने टीम इंडिया के लिए सही साबित हो सकता है. यदि वह अपनी बल्लेबाजी से कमाल कर गए तो वेस्ट इंडीज को पस्त कर देंगे. उनके अंदर एक अलग ही क्षमता है. उनकी बल्लेबाजी निडर वाली है जिस प्रकार वीरेंद्र सहवाग गेंदबाजों की धुनाई करते ठीक उसी तरह वैभव सूर्यवंशी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हैं.

‘पानी पहुंचाने की जगह Playing XI में करें शामिल’
कुछ अन्य क्रिकेट प्रेमियों में अजीत कुमार अमरेश कुमार और कुंदन कुमार सबकी यह इच्छा है कि वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में मौका मिलना चाहिए. हां यह बात ठीक है की टीम अच्छी है और बेहतर प्रदर्शन कर रही है लेकिन जिस प्रकार से वेस्ट इंडीज के साथ क्रिकेट खेला है उसमें कहीं ना कहीं चूक हुई है वैभव सूर्यवंशी को सिर्फ पानी पहुंचाने का काम करवाया गया है. मैनेजमेंट को यह सोचना चाहिए कि उनका टीम में आना टीम इंडिया के लिए सही साबित हो सकता है.

About the Author

Prashun Singh

प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.

इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *