Last Updated:
दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के हर मैच में कुछ न कुछ रोमांचक देखने को मिल रहा है. यही कारण है कि खिलाड़ी भी अपनी-अपनी टीमों के लिए जान लड़े रहे हैं, लेकिन इस चक्कर में वह अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पा रहे हैं. ऐसा ही कुछ यश ढुल और प्रियांश आर्य के बीच देखने को मिला, जब मैच के बाद दोनों में गरमा-गर्मी हो गई.
DPL में यश ढुल और प्रियांश आर्य की हुई लड़ाई
नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में एक से बढ़कर एक मुकाबले देखने को मिल रहा है. इस दौरान खिलाड़ियों के बीच हो रही तकरार भी सुर्खियों में हैं. खास तौर पर आउटर दिल्ली वारियर्स और सेंट्रल दिल्ली किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में प्रियांश आर्य और यश ढुल की झड़प चर्चा में हैं. मैच खत्म होने के बाद दोनों के बीच तीखी बहस देखने को मिली, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वायरल वीडियो में यश ढुल और प्रियांश आर्य को साथी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ मिलकर उन्हें एक-दूसरे से अलग करने की कोशिश करते हुए दिख रहे हैं. ये घटना सीजन के 17वें मैच की है, जिसमें आउटर दिल्ली ने सेंट्रल दिल्ली को 25 रन से हराया. मुकाबला अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था.
🔴 FIGHT BETWEEN PRIYANSH ARYA & YASH DHULL 🤯
