Last Updated:
DMRC Recruitment 2026: दिल्ली मेट्रो ने सिविल, आर्किटेक्चर, S&T और एनवायरमेंट में 73 पदों पर बिना परीक्षा भर्ती निकाली है. इंटरव्यू के आधार पर दिल्ली मेट्रो में सीधी जॉइनिंग होगी और सैलरी 1.06 लाख रुपये तक मिलेगी. जानिए 4 नवंबर 2026 से पहले ऑफलाइन और ईमेल के जरिए अप्लाई करने का आसान तरीका.
DMRC Recruitment 2026: डीएमआरसी की इस नौकरी के लिए कोई परीक्षा पास नहीं करनी होगी
नई दिल्ली (DMRC Recruitment 2026). अगर आपके पास मेट्रो या रेलवे सेक्टर में सरकारी नौकरी का अनुभव है और दिल्ली मेट्रो में काम करना चाहते हैं तो यह खबर बहुत काम की है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने एग्जीक्यूटिव और नॉन-एग्जीक्यूटिव कैटेगरी के तहत 73 पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती की सबसे खास बात है कि उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी. योग्य अभ्यर्थियों का चयन सीधे इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा.
दिल्ली मेट्रो में किस विभाग में कितने पद? देखें वैकेंसी डिटेल
डीएमआरसी ने कुल 73 पदों के लिए सरकारी नौकरी का नोटिफिकेशन जारी किया है. विभागवार और पदवार ब्योरा नीचे दिया गया है:
- सिविल/ट्रैक विभाग: 42 सुपरवाइजर और 12 इंजीनियर (कुल 54 पद)
- सिग्नलिंग एंड टेलीकम्यूनिकेशन (S&T): 07 सुपरवाइजर और 04 इंजीनियर/सीनियर इंजीनियर (कुल 11 पद)
- एनवायरमेंट विभाग: 03 सुपरवाइजर और 02 इंजीनियर/सीनियर इंजीनियर (कुल 05 पद)
- आर्किटेक्चर विभाग: 02 सुपरवाइजर और 01 इंजीनियर/सीनियर इंजीनियर (कुल 03 पद).
दिल्ली मेट्रो में नौकरी के लिए कौन अप्लाई कर सकता है?
- आयु सीमा: डेप्यूटेशन के तहत आवेदन करने वालों की अधिकतम उम्र 55 वर्ष होनी चाहिए. वहीं रिटायर हो चुके कर्मचारियों (PRCE) के लिए आयु सीमा 55 से 62 वर्ष के बीच रखी गई है.
- अनुभव की शर्त: आवेदक किसी सरकारी संगठन, रेलवे, पीएसयू या मेट्रो कॉर्पोरेशन में कार्यरत हों या रिटायर्ड हों.
- पे-लेवल अनुभव: सुपरवाइजर के लिए पे-लेवल 6 से 9 में कम से कम 5 साल, इंजीनियर के लिए पे-लेवल 9/10 में 3 साल और सीनियर इंजीनियर के लिए पे-लेवल 11 में 5 साल का अनुभव जरूरी है.
दिल्ली मेट्रो में सैलरी कितनी मिलेगी?
डीएमआरसी ने दिल्ली और आउटस्टेशन (जैसे जयपुर प्रोजेक्ट) के लिए अलग-अलग पे-स्केल तय किया है:
| पद का नाम | दिल्ली ऑफिस में सैलरी | जयपुर ऑफिस में सैलरी |
| सीनियर इंजीनियर | 96,600 रुपये मासिक | 1,06,300 रुपये मासिक |
| इंजीनियर | 75,200 रुपये मासिक | 82,700 रुपये मासिक |
| सुपरवाइजर (1, 2, 3) | 56,300-72,600 रुपये महीना | 61,900-79,900 रुपये मासिक |
दिल्ली मेट्रो में बिना परीक्षा के नौकरी कैसे मिलेगी?
इस भर्ती में अभ्यर्थियों की छंटनी बिना किसी लिखित परीक्षा के की जाएगी:
- डेप्यूटेशन कैंडिडेट्स: केवल पर्सनल इंटरव्यू में शामिल होना होगा.
- PRCE (रिटायर्ड) कैंडिडेट्स: इंटरव्यू के साथ-साथ मेडिकल फिटनेस टेस्ट भी पास करना अनिवार्य होगा.
- संभावित शेड्यूल: नवंबर 2026 के दूसरे हफ्ते में शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों की लिस्ट आएगी और तीसरे हफ्ते में इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे.
डीएमआरसी में नौकरी के लिए आवेदन कैसे करें?
इस भर्ती के लिए ऑफलाइन और ईमेल, दोनों माध्यम से फॉर्म जमा किया जा सकता है:
अप्लाई करने की गाइड:
- DMRC की ऑफिशियल वेबसाइट से एप्लीकेशन फॉर्मेट डाउनलोड करें और ध्यानपूर्वक भरें.
- सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अटैच करके 4 नवंबर 2026 से पहले स्पीड पोस्ट से इस पते पर भेजें:
अतिरिक्त महाप्रबंधक/एचआर/पी, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, मेट्रो भवन, फायर ब्रिगेड लेन, बाराखम्बा रोड, नई दिल्ली.
- ऑनलाइन विकल्प: भरे हुए फॉर्म और स्कैन डॉक्यूमेंट्स को ईमेल आईडी career@dmrc.org पर भी भेज सकते हैं.
