दिल्‍ली एयरपोर्ट: फोन पर आया मैसेज देख आया चक्‍कर, ANPR कैमरों ने कर दिया था बड़ा खेल, आप भी हो जाएं सावधान!

होमताजा खबरDelhi

एयरपोर्ट: मैसेज देख आया चक्‍कर, ANPR कैमरों ने किया खेल, आप भी हो जाएं सावधान!

Last Updated:

यदि आप दिल्‍ली एयरपोर्ट जा रहे हैं तो थोड़ा सावधान रहिएगा. कहीं ऐसा न हो कि आप भी एएनपीआर कैमरों की जद में आ जाए और मोटा नुकसान झेलना पड़ जाए. बीते 10 दिनों 100 से अधिक लोगों को इन कैमरों का शिकार होना पड़ा है.

जा रहे हैं दिल्‍ली एयरपोर्ट तो रहिएगा सावधान, लग सकती है जेब पर चपत.

Delhi IGI Airport: यदि आप किसी अपने को रिसीव या सीऑफ करने के लिए दिल्‍ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट जा रहे हैं तो जरा सावधान रहिएगा. कहीं ऐसा ना हो कि आपके मोबाइल में एक मैसेज आए और उसे पढ़ने के बाद माथे पर पसीना आ जाए. जी हां, दिल्‍ली एयरपोर्ट पर इन दिनों एएनपीआर कैमरे कई कार वालों का पसीना छुड़ा रहे हैं. बीते 10 दिन की बात करें तो 100 से अधिक कार वाले इन कैमरों के चक्‍कर में आ चुके है. इन कैमरों की वजह से जेब से मोटी रकम ढीली करनी पड़ी है.

दरअसल, यह मामला एयरपोर्ट के आसपास वाहनों की अवैध पार्किंग से जुड़ा है. लंबे समय से यह देखा जा रहा था कि अपनों को रिसीव करने एयरपोर्ट आ रहे वाहन चालक पार्किंग फीस से बचने के लिए अपनी कार एयरपोर्ट से ठीक पहले सड़क के किनारे पार्क कर लेते थे. इन कार वालों की वहज से अक्‍सर एयरपोर्ट जाने वाले रास्‍ते में जाम लग जाता था. इस समस्‍या से निपटने के लिए एयरपोर्ट ने अब एएनपीआर कैमरों का सहारा लिया है. इन कैमरों के एक्टिव होने के साथ लोगों के चालान आना शुरू हो गए हैं.

क्‍या है पूरा मामला

  1. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आईजीआई एयरपोर्ट के आसपास गलत तरीके से गाड़ियां खड़ी करने वालों पर बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. सिर्फ 10 दिनों के अंदर 100 से ज्यादा वाहन मालिकों के चालान काटे गए हैं. यह कार्रवाई नई हाई-टेक कैमरा व्यवस्था के जरिए की गई है, जिसे दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) के साथ मिलकर शुरू किया गया है.
  2. एयरपोर्ट के आसपास लंबे समय से अवैध पार्किंग बड़ी समस्या बनी हुई थी. कई लोग अपनी गाड़ियां सड़क किनारे या नो-पार्किंग जोन में खड़ी कर देते थे, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी होती थी. अब इस समस्या को खत्म करने के लिए एडवांस्ड ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन यानी एएनपीआर (ANPR) कैमरे लगाए गए हैं.
  3. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक यह नया सिस्टम 3 मई से पूरी तरह चालू हो गया है. इसके बाद कैमरों की मदद से नियम तोड़ने वाले वाहनों की पहचान की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद सीधे ई-चालान भेजे जा रहे हैं. इससे अब मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद न होने पर भी कार्रवाई संभव हो गई है.
  4. फिलहाल एयरपोर्ट इलाके में 14 हाई-डेफिनिशन एएनपीआर कैमरे लगाए गए हैं. ये कैमरे सेंट्रल स्पाइन रोड, टर्मिनल तक जाने वाली सड़कों, कार्गो एरिया और रंगपुरी-सेंटॉर जंक्शन जैसे महत्वपूर्ण इलाकों में काम कर रहे हैं. इन जगहों पर सबसे ज्यादा ट्रैफिक कंजेशन रहता है.
  5. इनमें से 10 कैमरे खास तौर पर गलत तरीके से पार्किंग करने वाले वाहन चालकों को पकड़ने के लिए लगाए गए हैं. 6 कैमरे सेंट्रल स्पाइन रोड पर और 4 कैमरे टर्मिनल-1 से बाहर निकलने वाली सड़क पर लगाए गए हैं. इन कैमरों की मदद से सड़क किनारे खड़ी हर गाड़ी की नंबर प्लेट तुरंत स्कैन हो जाती है.
  6. अधिकारियों का कहना है कि अवैध पार्किंग की वजह से एयरपोर्ट के बाहर अक्सर लंबा ट्रैफिक जाम लग जाता था. कई बार एंबुलेंस और दूसरे इमरजेंसी वाहनों को निकलने में भी दिक्कत होती थी. इसके अलावा दुर्घटना और सुरक्षा खतरे का जोखिम भी बढ़ जाता था. इसी वजह से सख्त निगरानी जरूरी मानी गई.
  7. अभी यह कैमरा सिस्टम एयरपोर्ट के करीब 15 प्रतिशत सड़क नेटवर्क को कवर कर रहा है. हालांकि आने वाले समय में इसके कवरेज को तेजी से बढ़ाया जाएगा. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और डायल मिलकर पूरे एयरपोर्ट रोड नेटवर्क को निगरानी में लाने की तैयारी कर रहे हैं.
  8. इसके लिए 50 से ज्यादा नए एएनपीआर कैमरे और लगाए जा रहे हैं. इन कैमरों के जुड़ने के बाद एयरपोर्ट के तीनों टर्मिनलों को जोड़ने वाली सड़कों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी. अधिकारियों को उम्मीद है कि इससे ट्रैफिक व्यवस्था पहले से काफी बेहतर हो जाएगी.
  9. एएनपीआर सिस्टम पूरी तरह ऑटोमैटिक तरीके से काम करता है. कैमरे वाहन का नंबर रिकॉर्ड करते हैं और फिर यह जानकारी एनआईसी तथा दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सिस्टम से जोड़ी जाती है. इसके बाद नियम तोड़ने की बात साबित होने पर वाहन मालिक के नाम ई-चालान जारी कर दिया जाता है.
  10. अभी यह सिस्टम गलत पार्किंग, ओवर-स्पीडिंग और गलत दिशा में गाड़ी चलाने जैसे मामलों को पकड़ सकता है. आने वाले चरण में इसमें रेड लाइट जंप करना, स्टॉप लाइन पार करना, ट्रिपल राइडिंग और बिना हेलमेट वाहन चलाने जैसे नियम उल्लंघनों को भी शामिल किया जाएगा. अधिकारियों का मानना है कि इससे एयरपोर्ट के आसपास ट्रैफिक अनुशासन और सुरक्षा दोनों मजबूत होंगे.

दिल्ली एयरपोर्ट की ओर जाने वाली सड़कों पर गलत तरीके से गाड़ियों की पार्किंग लंबे समय से बड़ी समस्या बनी हुई थी. इससे ट्रैफिक जाम बढ़ता था, यात्रियों को परेशानी होती थी और सुरक्षा व्यवस्था भी प्रभावित होती थी. अब दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर शुरू की गई इस पहल के जरिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर ट्रैफिक व्यवस्था को ज्यादा बेहतर और अनुशासित बनाया जा रहा है. हमारा उद्देश्य दिल्ली एयरपोर्ट के आसपास वाहनों की आवाजाही को आसान और बेहतर बनाना है. उम्मीद है कि इस कदम से ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती से रोक लग सकेगी. विदेह कुमार जयपुरियार, सीईओ DIAL

About the Author

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *