32.73 KM माइलेज, 6 एयरबैग..कीमत मात्र 5.92 लाख! ये हैं देश की सबसे सस्ती CNG Car

Cheapest CNG Cars in India: किफायती रनिंग कॉस्ट और लो एमिशन ड्राइविंग का अनोखा तालमेल तलाश रहे ग्राहकों के लिए सीएनजी गाड़ियां सबसे बेहतर विकल्प हैं. देश के भीड़भाड़ वाले शहरों में बार-बार गियर बदलने के झंझट से मुक्ति और पेट्रोल के मुकाबले आधी से भी कम रनिंग कॉस्ट का फायदा इन मॉडल्स को आम खरीदारों के बीच बेहद पॉपुलर बना रहा है.

बजट सेगमेंट में मारुति सुजुकी की सेलेरियो, एस-प्रेसो और ऑल्टो K10 जैसी हैचबै  सीएनजी के शानदार विकल्पों के साथ भारतीय सड़कों पर राज कर रही हैं. अगर आपका बजट सीमित है और आप बेहतरीन माइलेज के साथ किफायती सीएनजी ड्राइव का अनुभव चाहते हैं, तो सही पते पर आ पहुंचे हैं. अपने इस आर्टिकल में हम ऐसी ही गाड़ियों की लिस्ट लेकर आए हैं.

Maruti Suzuki S-Presso CNG एक किलो CNG में 32.73 KM तक जा सकती है.

Maruti Suzuki S-Presso CNG

माइक्रो-एसयूवी लुक वाली मारुति एस-प्रेसो के LXi सीएनजी वेरिएंट की कीमत 5.92 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. इसका टॉल-बॉय डिजाइन, बॉक्सी प्रोफाइल और हाई-राइडिंग सीटिंग पोजीशन शहर में बेहतरीन विजिबिलिटी देती है. इंटीरियर में सेंटर-माउंटेड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और बेसिक केबिन लेआउट दिए गए हैं.

सेफ्टी के तहत कार में डुअल एयरबैग, ABS, ESP और रिवर्स पार्किंग सेंसर मिलते हैं. इसमें 1.0-लीटर K-सीरीज इंजन मिलता है जो 57 PS पावर निकालता है. 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ये कार 32.73 किमी/किग्रा का माइलेज देती है.

Maruti Suzuki Alto K10 CNG का क्लेम्ड माइलेज 33.85 किमी/किग्रा है.

Maruti Suzuki Alto K10 CNG

भारत की सबसे सस्ती सीएनजी कारों में शामिल ऑल्टो K10 के VXi सीएनजी मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 5.96 लाख रुपये है. कॉम्पैक्ट डायमेंशन, स्वीपबैक हेडलाइट्स और स्लीक ग्रिल के कारण इसे ट्रैफिक में चलाना काफी आसान है. केबिन में ब्लैक और बेज इंटीरियर, डिजिटल स्पीडोमीटर, AUX/USB कनेक्टिविटी और फ्रंट पावर विंडो मिलती हैं.

सेफ्टी में डुअल एयरबैग और ईबीडी के साथ एबीएस शामिल हैं. इसमें 1.0-लीटर K10C इंजन है, जो 57 PS पावर और 82 Nm टॉर्क जनरेट करता है. ये कार 33.85 किमी/किग्रा का तगड़ा माइलेज प्रदान करती है.

Maruti Celerio CNG का क्लेम्ड माइलेज 33.85 किमी/किग्रा है.

Maruti Suzuki Celerio CNG

मारुति सेलेरियो का VXi सीएनजी वेरिएंट 6.74 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर आता है. इसका 3D ऑर्गेनिक कर्व डिजाइन और स्टाइलिश लुक सिटी ड्राइविंग के अनुकूल है. केबिन में आपको ऑल-ब्लैक इंटीरियर, एर्गोनोमिक डैशबोर्ड, पावर स्टीयरिंग और फ्रंट व रियर पावर विंडो मिलती हैं.

सेफ्टी के लिए इसमें डुअल एयरबैग, ABS के साथ EBD और रियर पार्किंग सेंसर दिए गए हैं. इसमें 1.0-लीटर K10C डुअलजेट इंजन लगा है, जो 57 PS पावर और 82.1 Nm टॉर्क बनाता है. मारुति की ये कार 34.43 किमी/किग्रा का रिकॉर्ड तोड़ माइलेज देती है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *