Delhi-NCR Weather: मौसम की तरह तुम भी…दिल्‍ली-एनसीआर में देर रात बदला मौसम, तो लोगों को याद आया यह गाना

होमताजा खबरDelhi

मौसम की तरह तुम भी…दिल्‍ली में देर रात बदला मौसम, तो याद आया यह गाना

Last Updated:

Delhi-NCR Weather: दिल्‍ली और आसपास के इलाकों में देर रात अचानक से मौसम का तेवर बदल गया. दिल्‍ली से लेकर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में तेज हवा के झोकों के साथ बारिश रिकॉर्ड की गई. कुछ जगहों पर ओले भी गिरे हैं.

दिल्‍ली-एनसीआर में देर रात मौसम अचानक से बदल गया. तेज हवा के साथ बारिश हुई. कुछ जगहों पर ओले भी गिरे. (फाइल फोटो)

Delhi-NCR Weather: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्‍ली-एनसीआर के साथ ही उत्‍तर भारत के अधिकांश इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की बात कही थी. इसके प्रभाव से तेज हवा के साथ बारिश होने या फिर बौछार पड़ने की भविष्‍यवाणी की गई थी. IMD का यह पूर्वानुमान शनिवार देर रात को सच साबित हुई. मौसम ने अचानक से करवट बदला. पहले हवा की रफ्तार सामान्‍य से ज्‍यादा हुई और उसके बाद बारिश शुरू हो गई. दिल्‍ली के साथ ही नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी बारिश हुई है. कुछ जगहों पर ओले भी गिरे हैं.

About the Author

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *