'कल का भी प्लान है', राहुल और प्रियंका को पुलिस ने छोड़ा, कांग्रेस के सभी सांसदों को दिल्ली में रहने का फरमान

होमताजा खबरदेश

राहुल-प्रियंका को पुलिस ने छोड़ा, कांग्रेस के MPs को दिल्ली में रहने का फरमान

Last Updated:

Jantar Mantar Protest: INDIA ब्लॉक के सांसदों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने नेताओं को जंतर-मंतर की ओर जाने से रोक दिया. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई सांसदों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दोनों…और पढ़ें

दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, पुलिस ने रोकी बसें. (PTI Photo)

Delhi Jantar Mantar Protest: दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक सांसदों का प्रदर्शन जारी है. माहौल तब तनावपूर्ण हो गया, जब पुलिस ने उन्हें जंतर-मंतर की ओर जाने से रोक दिया. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया. इसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा को भी प्रदर्शन स्थल से हटाकर बस में बैठाने की कोशिश की गई. INDIA ब्लॉक के सांसदों ने पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया. प्रियंका गांधी ने कहा कि सांसदों को पीटा गया और उन्हें जमीन पर गिराया गया. उन्होंने दावा किया कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें खरोंचा. इसके बाद प्रियंका गांधी समेत कई महिला सांसद दिल्ली के शांगरी-ला होटल के पास गोलचक्कर पर सड़क पर बैठ गईं. प्रियंका के हाथ में संविधान की प्रति थी. उन्होंने कहा कि वे चुनाव आयुक्त से मिलने की मांग कर रहे थे.

Delhi Jantar Mantar Protest: दिल्ली में INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन

  • जंतर-मंतर की ओर बढ़ी विपक्षी बसों को दिल्ली पुलिस ने रोक दिया. बस के अंदर बड़ी संख्या में इंडिया ब्लॉक के सांसद मौजूद थे. इनमें राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी शामिल थे.
  • बस रुकने के बाद कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, इमरान प्रतापगढ़ी और इमरान मसूद बस के ऊपर चढ़ गए. नेताओं ने वहीं से नारे लगाए और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए.
  • कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने कहा कि उनकी बस को रास्ते में रोक दिया गया है. उन्होंने बताया कि सांसद सागर रत्ना से बसों में सवार होकर निकले थे. विपक्ष का कहना है कि उनका उद्देश्य तय प्रदर्शन स्थल जंतर-मंतर पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराना है.

Delhi Protest LIVE: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर आर-पार

इससे पहले मंगलवार को भी दिल्ली में विपक्ष और पुलिस के बीच जोरदार टकराव हुआ था. करीब 300 विपक्षी सांसद चुनाव आयोग कार्यालय की ओर मार्च करना चाहते थे. पुलिस ने उन्हें रोक दिया था. इसके बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और दूसरे नेताओं ने आकाशवाणी भवन परिसर में कई घंटे धरना दिया. रात में पुलिस ने उन्हें वहां से हटाकर हिरासत में लिया.

  • आज के प्रदर्शन के पहले खरगे ने विपक्षी सांसदों के लिए सागर रत्ना में बैठक और भोजन का आयोजन किया था. इसके बाद सांसद बसों में सवार होकर जंतर-मंतर के लिए निकले. विपक्ष ने साफ किया कि मंगलवार की कार्रवाई के बाद भी उसका आंदोलन रुकने वाला नहीं है.
  • तृणमूल कांग्रेस सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि सभी नेता एक साथ और एकजुट हैं. उन्होंने कहा कि विपक्ष बिना किसी अहंकार के लड़ाई जारी रखेगा. उनका बयान विपक्षी एकता दिखाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.

विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है. दलों का आरोप है कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण में गंभीर सवाल उठे हैं. विपक्ष इसे मतदाताओं के अधिकारों से जोड़ रहा है. वहीं चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस की ओर से नियमों और निर्धारित प्रक्रिया का हवाला दिया गया है.

राहुल गांधी पहले ही कह चुके हैं कि उनके खिलाफ दर्ज मामले उन्हें डराने वाले नहीं हैं. उन्होंने कहा था कि हर प्राथमिकी उनके लिए पदक की तरह है. कांग्रेस ने भी संकेत दिया है कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर उसका आंदोलन जारी रहेगा.

Delhi Protest LIVE: बाराखंबा पहुंचने लगे कांग्रेस सांसद

Jantar Mantar Protest LIVE: प्रियंका गांधी का फोटो वायरल

LIVE: राहुल गांधी हिरासत में, अधीर रंजन बोले- दिल्ली में दिन-दहाड़े अत्याचार

लाठीचार्ज पर भड़के मनोज झा, बोले- ‘ज्ञानेश कुमार, अमित शाह और मोदी जिम्मेदार’

Jantar Mantar Protest LIVE: दिल्ली को छावनी बना दिया, सरकार डरी हुई है, रंजीत रंजन ने बोला हमला

Delhi Jantar Mantar Protest LIVE: राहुल गांधी हिरासत में, प्रियंका गांधी को भी बस में बैठाया गया

Delhi Jantar Mantar Protest LIVE: मनोज झा बोले- ‘यह सिर्फ लॉन्च है’

Delhi Jantar Mantar Protest LIVE: दिल्ली में INDIA ब्लॉक के सांसदों को रोका गया, प्रियंका गांधी बोलीं- ‘इस तरह होता है?’

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *