किचन की चिमनी पर जमी गंदगी की मोटी परत, खुरचने की जरूरत नहीं, सफाई इस ट्रिक से चमकाएं दोबारा नए जैसा

Last Updated:

Kitchen Chimney Cleaning Tips: इसमें कोई दोराय नहीं कि चिमनी कुकिंग को सुविधाजनक बनाती है. खाना बनाते समय धुंआ या आग के लपटे सो कई भारी नुकसान न हो इसके लिए चिमनी का सही तरीके से काम करना जरूरी है. लेकिन यदि आप इसकी नियमित सफाई नहीं करते हैं, तो ये फायदे से ज्यादा आपको नुकसान पहुंचा सकती है. इस लेख में जानिए चिमनी को साफ करने तरीका, और इसपर जमी चिपचिपी गंदगी की परत को हटाने की आसान ट्रिक.

ख़बरें फटाफट

किचन में खाना बनाते समय तेल, मसाले और धुंआ चिमनी पर चिपचिपी गंदगी की मोटी परत जमा देता है. इससे चिमनी सिर्फ गंदा नहीं दिखता बल्कि ठीक से काम भी नहीं कर पाता है. इसके साथ ही इसे खाना बनाते समय टेंपरेचर के संपर्क में आने से इससे गंदा तेल भी रिसकर खाने में गिरने का डर होता है.ऐसे में चिमनी की नियमित सफाई करना जरूरी है.

कई लोग जमी हुई गंदगी को हटाने के लिए चाकू या किसी नुकीली चीज से उसे खुरचने लगते हैं, लेकिन ऐसा करने से चिमनी की सतह पर खरोंच आ सकती है. ऐसे में घर में मौजूद सिरका, बेकिंग सोडा और बर्तन धोने वाले लिक्विड की मदद से इसकी सफाई करना अच्छा विकल्प होता है. सही तरीके से इन चीजों का इस्तेमाल करके चिमनी के हुड, फिल्टर और जाली पर जमा तेल आसानी से हटाया जा सकता है. यहां जानें चिमनी को साफ करने आसान और कारगर स्टेप बाय स्टेप तरीका.

सबसे पहले फिल्टर और जाली निकालें
चिमनी की सफाई शुरू करने से पहले उसका स्विच बंद करके बिजली का कनेक्शन सुरक्षित तरीके से डिस्कनेक्ट कर दें. इसके बाद चिमनी से फिल्टर और मेश यानी जाली को सावधानी से बाहर निकालें. इन हिस्सों को अलग-अलग साफ करना आसान रहता है. सफाई शुरू करने से पहले कंपनी के गाइडलाइन भी देख लें.

सिरके से साफ करें चिमनी का बाहरी हिस्सा
चिमनी के हुड और पैनल पर जमा चिकनाई हटाने के लिए सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं. एक कटोरी में सिरका और पानी मिलाकर घोल तैयार करें. इसमें पेपर टॉवल या साफ कपड़ा भिगोकर चिमनी की बाहरी सतह को पोंछें. गंदगी वाली जगह पर कुछ मिनट तक घोल लगा रहने दें. इसके बाद साफ पानी में भिगोए कपड़े से दोबारा पोंछ लें.

बेकिंग सोडा से साफ करें फिल्टर
फिल्टर और जाली पर जमी चिकनाई हटाने के लिए एक बड़े टब में इन्हें रखें. इनके ऊपर 2 कप सिरका डालें. अब 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा और नमक छिड़क दें. टब में इतना गर्म पानी भरें कि फिल्टर अच्छी तरह डूब जाएं. इन्हें करीब 2 घंटे तक इसी घोल में रहने दें. इसके बाद साफ पानी से धोकर कपड़े से पोंछ लें.

डिशवॉश लिक्विड भी आएगा काम
फिल्टर की सफाई के लिए बर्तन धोने वाला लिक्विड भी इस्तेमाल कर सकते हैं. फिल्टर पर लिक्विड लगाकर हल्के हाथों से फैलाएं. अब एक प्लास्टिक की बाल्टी में गर्म पानी भरकर फिल्टर को करीब 2 घंटे के लिए डुबो दें. इसके बाद सॉफ्ट स्क्रबर से रगड़कर चिकनाई हटाएं. साफ पानी से धोने के बाद इन्हें खुली हवा में सूखने दें.

पेंट थिनर का इस्तेमाल करने से बचें
कुछ लोग फिल्टर की चिकनाई हटाने के लिए पेंट थिनर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन यह ज्वलनशील होता है और इसकी भाप नुकसान पहुंचा सकती है. इसलिए घरेलू सफाई के लिए इसका इस्तेमाल न करें. चिमनी के निर्माता की सलाह के अनुसार ही फिल्टर साफ करें.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह एक अनुभवी लाइफस्टाइल पत्रकार हैं, जिनके पास डिजिटल मीडिया और कंटेंट लेखन के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *