MLA जरनैल सिंह की बढ़ी मुसीबत! CM रेखा गुप्ता की मॉर्फ्ड तस्वीर पर मचा बवाल, महिला आयोग ने जारी किया नोटिस

होमताजा खबरDelhi

MLA जरनैल सिंह की बढ़ी मुसीबत! CM रेखा गुप्ता की मॉर्फ्ड तस्वीर पर नोटिस जारी

Last Updated:

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की आपत्तिजनक और मॉर्फ्ड तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करने के मामले में दिल्ली महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए आप विधायक जरनैल सिंह को नोटिस जारी किया है. आयोग ने पोस्ट को तुरंत हटाने, सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और इस कृत्य के पीछे की वजह स्पष्ट करने को कहा है. साथ ही, डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष लता गुप्ता ने दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर इस मामले में एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है.

दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता की मॉर्फ्ड तस्‍वीर सोशल मीडिया में पोस्‍ट करने के मामले में महिला आयोग ने आप विधायक जनरैल सिंह को नोटिस जारी किया है.

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की आपत्तिजनक मॉर्फ्ड तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. दिल्ली महिला आयोग ने इस मामले में विधायक जरनैल सिंह को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. आयोग ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए तस्वीर शेयर करने के पीछे की वजह बताने, संबंधित पोस्ट तत्काल हटाने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा है. आयोग के अनुसार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर साझा किया था. आरोप है कि यह तस्वीर विधायक जरनैल सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की थी. मामले को गंभीर मानते हुए आयोग की अध्यक्ष लता गुप्ता ने विधायक से स्पष्टीकरण तलब किया है.

पोस्ट हटाने और सार्वजनिक माफी की मांग

  • महिला आयोग की ओर से जारी नोटिस में विधायक जरनैल सिंह से तस्वीर साझा करने के पीछे का कारण स्पष्ट करने को कहा है. आयोग ने संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट को तत्काल हटाने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग भी की है.
  • इस मामले में आयोग का कहना है कि किसी महिला की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर उसे आपत्तिजनक तौर पर शेयर करने को सामान्य सोशल मीडिया गतिविधि मानकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. खासकर जब मामला एक संवैधानिक पद पर बैठी महिला की छवि और सम्मान से जुड़ा हो.
  • दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष लता गुप्ता ने दिल्ली पुलिस को भी पत्र लिखकर मामले में संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की है. इसके साथ ही पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और विस्तृत जांच कराने को कहा गया है.
  • आयोग चाहता है कि तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर और उसे सोशल मीडिया पर पोस्‍ट किए जाने से जुड़े पहलुओं की जांच हो और मामले में जिम्मेदारी तय की जाए.

महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं: महिला आयोग

लता गुप्ता ने कहा कि महिलाओं की गरिमा, सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा के साथ किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. किसी महिला की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर उसे आपत्तिजनक तरीके से शेयर करना गंभीर मामला है. उन्होंने कहा कि दिल्ली महिला आयोग महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक व्यवहार और उत्पीड़न के मामलों में आयोग सख्ती से कार्रवाई करेगा.

About the Author

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *