दिल्ली यूनिवर्सिटी के पास छात्रों का पसंदीदा फूड हब, पॉकेट-फ्रेंडली बजट में चाय से लेकर सब कुछ, दिनभर रहती भीड़

होमफोटोDelhi

DU के पास छात्रों का पसंदीदा फूड हब, कम बजट में चाय-स्नैक्स का बेहतरीन अड्डा

Last Updated:

विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक खास फूड हब युवाओं की पहली पसंद बना हुआ है. यहां किफायती दामों में बेहतरीन खाने-पीने की चीज़ों के साथ यूथ-फ्रेंडली माहौल मिलता है. जहां छात्र घंटों दोस्तों के साथ बैठकर गपशप और चर्चा का आनंद लेते हैं.

दिल्ली यूनिवर्सिटी और इसका आसपास का इलाका एक बड़ा एजुकेशन हब है. यहां काफी संख्या में छात्र और युवा रहते हैं। वैसे तो इस पूरे इलाके में कई रेस्टोरेंट हैं, लेकिन एक खास जगह छात्रों के बीच बेहद लोकप्रिय है. यह पॉकेट-फ्रेंडली जगह चाय, कॉफी और बेहतरीन खाने के लिए जानी जाती है. यहां लाइन से कई रेस्टोरेंट हैं। यही वजह है कि सुबह से लेकर शाम तक यहां छात्रों की भारी भीड़ जुटी रहती है.

यह खास फूड हब विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के ठीक बाहर स्थित है. यहां ‘नागोरी चाय’ से लेकर ‘नमः एक्सप्रेस’ जैसे रेस्टोरेंट मौजूद हैं, जहाँ नॉर्थ इंडियन और कॉन्टिनेंटल खाना मिलता है. इसके अलावा पिज्जा, मोमोज, छोले-भटूरे, कोल्ड और हॉट कॉफी के भी ढेरों विकल्प उपलब्ध हैं. विविधता के साथ-साथ यह जगह बेहद सस्ती और पॉकेट-फ्रेंडली है, जो छात्रों के बजट में बिल्कुल फिट बैठती है.

यहां युवाओं के लिए खास सेल्फी पॉइंट और क्रिएटिव सजावट भी की गई है, जो छात्रों को बेहद आकर्षित करती है. यहां कई फ्लेवर की चाय मिलती है, जहाँ बैठकर छात्र घंटों दोस्तों के साथ गपशप और भविष्य की चर्चा करते हैं. यह स्थान सिर्फ एक लोकप्रिय फूड हब ही नहीं है, बल्कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों के हैंगआउट और फुर्सत के पल बिताने की सबसे पसंदीदा जगह बन चुका है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

छात्रों के अलावा यहां दिल्ली यूनिवर्सिटी और आसपास के प्रोफेसर भी आते हैं. यहां विभिन्न राज्यों का जायका मिलता है, जैसे नैनीताल का प्रसिद्ध स्थानीय खाना. उत्तराखंड के लोगों को यह जगह खास पसंद आती है. किफायती दामों, साफ-सुथरे माहौल और बैठने की बढ़िया व्यवस्था के कारण हर कोई यहाँ खिंचा चला आता है.

यहां छात्रों के लिए मात्र ₹25 से ₹30 में आलू और पनीर पैटीज़ के अलावा बेहतरीन पेस्ट्री और केक भी उपलब्ध हैं. यही वजह है कि कम बजट में छोटी-मोटी पार्टी करने के लिए छात्र यहां आते हैं. यहां का ‘नमः एक्सप्रेस’ रेस्टोरेंट पूरी तरह स्टूडेंट-फ्रेंडली है. विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के बिल्कुल पास होने के कारण यह जगह युवाओं का पसंदीदा अड्डा बन चुकी है.

अगर आप दिल्ली आ रहे हैं और युवाओं का पसंदीदा, पॉकेट-फ्रेंडली फूड हब देखना चाहते हैं, तो विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 4 पर जरूर आएं. बाहर निकलते ही आपको एक अलग दुनिया का अहसास होगा. यहां बेहतरीन खाने-पीने के साथ-साथ दोस्तों का जमावड़ा, मौज-मस्ती और भविष्य के नए सपनों पर चर्चा होती हुई आसानी से दिख जाएगी.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *