इस दिवाली घर लानी है सबसे सेफ कार? ये हैं देश की बेस्ट 5-स्टार सेफ्टी रेटेड गाड़ियां

Last Updated:

दिवाली पर नई कार खरीदने जा रहे हैं तो सिर्फ माइलेज और फीचर्स पर फैसला न करें. एक गंभीर हादसे में आपकी फैमिली कितनी सुरक्षित रहेगी, इसका अंदाजा क्रैश टेस्ट स्कोर से लगाया जा सकता है. इस रिपोर्ट में जानिए भारत की टॉप-5 सबसे सेफ कारों के नाम, उनकी 5-स्टार रेटिंग, Adult और Child Safety स्कोर के साथ वे फीचर्स, जो इन्हें खास बनाते हैं.

ख़बरें फटाफट

देखिए टॉप-5 सेफ्टी रेटेड कारों की लिस्ट.

दिवाली पर नई गाड़ी खरीदते समय अब ग्राहक सिर्फ माइलेज और डिजाइन नहीं, बल्कि सेफ्टी को सबसे पहली प्राथमिकता दे रहे हैं. इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में गाड़ियों की मजबूती मापने के लिए Bharat NCAP और Global NCAP के क्रैश टेस्ट स्कोर सबसे सटीक पैमाने हैं. इन टेस्टिंग में कार के बॉडीशेल की मजबूती, एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) को आंका जाता है.

क्रैश टेस्ट रिजल्ट के आधार पर हमने सेफ्टी के स्तर को ‘मोस्ट सेफ’ से ‘सेफ’ की कैटेगरी में व्यवस्थित किया है. इसमें टाटा मोटर्स और वोक्सवैगन ग्रुप की गाड़ियों ने अपने मजबूत आर्किटेक्चर के दम पर पहले पायदान पर कब्जा जमाया है. वहीं Maruti Suzuki ने भी नई जेनरेशन के साथ 5-स्टार क्लब में ऐतिहासिक एंट्री मारी है. आइए इस फेस्टिव सीजन देश की टॉप-5 सबसे सुरक्षित कारों के बारे में जानते हैं.

Tata Harrier और Safari को पूरे 5 स्टार मिले हैं.

1. Tata Harrier/Safari

टाटा की ये फ्लैगशिप एसयूवी सेफ्टी के मामले में देश की सबसे बेहतरीन पैसेंजर गाड़ियों में गिनी जाती हैं. लैंड रोवर आर्किटेक्चर पर तैयार इनका केबिन क्रैश टेस्ट में पूरी तरह स्टेबल साबित हुआ है, जिससे पैसेंजर को गंभीर टक्कर में भी अधिकतम सेफ्टी मिलती है.

  • क्रैश टेस्ट रेटिंग: 5-स्टार (Adult) और 5-स्टार (Child)
  • स्कोर: 33.05/34 (Adult) और 45.00/49 (Child)
  • खासियत: 6 से 7 एयरबैग्स, लेवल-2 ADAS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और मजबूत OMEGARC प्लेटफॉर्म
Tata Nexon सबसे सेफ और अफोर्डेबल SUV की लिस्ट में आती है.

2. Tata Nexon

सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में नेक्सॉन लंबे समय से सेफ्टी का मजबूत बेंचमार्क रही है. अपडेटेड क्रैश टेस्ट नियमों के तहत भी इसने आगे और साइड से होने वाली टक्करों में वयस्क और बच्चों दोनों के लिए शानदार प्रदर्शन किया है.

  • क्रैश टेस्ट रेटिंग: 5-स्टार (Adult), 5-स्टार (Child)
  • स्कोर: 32.22/34 (Adult), 44.52/49 (Child)
  • खासियत: सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड, हिल-होल्ड असिस्ट, ईएसपी और मजबूत अल्ट्रा-हाई-स्ट्रेंथ स्टील फ्रेम
Volkswagen Virtus/Škoda Slavia देश की सबसे सेफ सेडान में से एक है.

3. Volkswagen Virtus/Škoda Slavia

MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म पर बनी ये दोनों सेडान साइड-इम्पैक्ट और रोलओवर प्रोटेक्शन में बेमिसाल हैं. मजबूत शीट मेटल और सटीक जर्मन इंजीनियरिंग के चलते इनका बॉडीशेल भीषण क्रैश में भी पूरी तरह इंटैक्ट रहता है.

  • क्रैश टेस्ट रेटिंग: 5-स्टार (Adult) और 5-स्टार (Child)
  • स्कोर: 29.71/34 (Adult) और 42.00/49 (Child)
  • खासियत: 6 स्टैंडर्ड एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक (XDS), मल्टी-कोलिजन ब्रेक्स और कठोर केबिन स्ट्रक्चर
Volkswagen Taigun/Škoda Kushaq को 5-स्टार मिले हैं.

4. Volkswagen Taigun/Škoda Kushaq

वर्टस और स्लाविया के सुरक्षित प्लेटफॉर्म को साझा करने वाली ये कॉम्पैक्ट एसयूवी डुअल 5-स्टार सुरक्षा से लैस हैं. इनका भारी बॉडी ढांचा और फ्रंट क्रंपल जोन हाइवे स्पीड पर होने वाले हादसों के असर को आसानी से सोख लेता है.

  • क्रैश टेस्ट रेटिंग: 5-स्टार (Adult) और 5-स्टार (Child)
  • स्कोर: 29.64/34 (Adult) और 42.00/49 (Child)
  • खासियत: स्टेबल बॉडीशेल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, 6 स्टैंडर्ड एयरबैग्स और बेहतरीन चाइल्ड ऑक्यूपेंट सेफ्टी
Maruti Suzuki Dzire कंपनी की पहली 5-स्टार सेफ्टी रेटेड गाड़ी है.

5. Maruti Suzuki Dzire

नई पीढ़ी की डिजायर मारुति के इतिहास की पहली कार है जिसने ग्लोबल एनसीएपी में 5-स्टार हासिल किए हैं. कंपनी ने इसके बॉडी स्ट्रक्टर को काफी मजबूत बनाया है, जिससे ये सेडान बजट में सबसे सेफ फैमिली ऑप्शन बनकर उभरी है.

  • क्रैश टेस्ट रेटिंग: 5-स्टार (Adult) और 4-स्टार (Child)
  • स्कोर: 31.24/34 (Adult) और 39.20/49 (Child)
  • खासियत: बेस मॉडल से ही 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड, ईएसपी, पेडेस्ट्रियन सेफ्टी नॉर्म्स और आइसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट्स

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

राम मोहन मिश्र डिजिटल मीडिया के ऑटोमोटिव जगत में सक्रिय पत्रकार हैं और 2021 से लगातार ऑटो जर्नलिज्म के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर ऑटो डेस्क संभाल रहे…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *