दीवाली से पहले निकला दिल्ली का दिवाला, AQI हुआ 400 पार, जहरीली हवा करने लगी बीमार

Last Updated:

दिवाली से पहले दिल्ली में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. जहरीली हवा में लोगों का सांस लेना मुश्‍क‍िल हो गया है. राजधानी के 8 स्‍टेशनों पर एक्‍यूआई 400 पार हो गया है. व‍िंटर एक्‍शन प्‍लान के साथ ही प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए एनसीआर में GRAP-2 लागू कर दिया गया है.

द‍िल्‍ली में एक्‍यूआई 400 के पार पहुंच गया है और लोगों को बीमार कर रहा है. (फाइल फोटो)

इस बार दीवाली से पहले ही दिल्ली की हालत खराब हो चुकी है. बिना पटाखे चले ही राजधानी की हवा में जहर घुल चुका है.सांस लेने में लोगों को तकलीफ ही नहीं हो रही बल्कि प्रदूषित हवा ने लोगों को बीमार करना शुरू कर दिया है. प्रदूषण के ताजा आकंड़ों को देखें तो दिल्ली का एक्यूआई 400 को पार गया है और हवा की गुणवत्ता खतरनाक केटेगरी में आ गई है.

दिल्ली में वायु प्रदूषण के आंकड़े देखें तो मंगलवार को राजधानी के 8 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ (Severe) श्रेणी में दर्ज की गई है. वहीं, दिल्ली का औसत AQI 331 रहा है जो ‘बेहद खराब’ (Very Poor) श्रेणी में आता है.

लगातार बढ़ रहे प्रदूषण स्तर को देखते हुए सोमवार से दिल्ली में GRAP-2 लागू कर दिया गया है.

दिल्ली के इन 8 इलाकों में AQI गंभीर श्रेणी में

* अलीपुर – 411
* बवाना – 407
* DTU – 404
* जहांगीरपुरी – 447
* नरेला – 404
* पंजाबी बाग – 425
* रोहिणी – 427
* विवेक विहार – 409

दिल्ली-एनसीआर में कैसी है एयर क्वालिटी

* नोएडा – 310
* गुरुग्राम – 278
* गाजियाबाद – 262
* फरीदाबाद – 112

About the Author

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *