Last Updated:
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने आज अपना 61वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस दौरान उनके चाहने वालों ने भी उनके लिए जश्न न मनाएं. हर साल की तरह इस बार भी 2 नवंबर को किंग खान के 61वें जन्मदिन पर मुंबई स्थित उनके घर मन्नत के बाहर हजारों फैंस की भीड़ जुटी. सभी को बस अपने चहेते सुपरस्टार की एक झलक का इंतजार था. शाहरुख ने भी अपने चाहने वालों को निराश नहीं किया और घर की बालकनी में आकर उनका अभिवादन किया.
किंग खान पर फिदा हुए लोग फोटो साभार: X/SRKUniverse)
नई दिल्ली. बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के फैंस के लिए आज का दिन बेहद खास रहा. सुपरस्टार ने अपने 61वें जन्मदिन पर एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया. हर साल की तरह इस बार भी वह अपने मुंबई स्थित घर मन्नत के बाहर आए और वहां मौजूद चाहने वालों का अभिवादन किया. लेकिन इस बार उन्होंने सुरक्षा का भी खास खयाल रखा. इस बार वह पहले के मुकाबले भीड़ से थोड़ी ज्यादा दूरी बनाकर खड़े नजर आए.
शाहरुख खान ने अपने बर्थडे पर फैंस का भी खास ध्यान रखा.उन्होंने अपने आइकॉनिक पोज के साथ फैंस को एंटरटेन किया. इस दौरान वह सफेद टी-शर्ट और डेनिम जींस में नजर आए. शाहरुख ने हाथ हिलाकर फैंस का अभिवादन किया. किंग खान का ये अंदाज देख वहां मौजूद लोग खुशी से झूम उठे. अभिनेता हर साल अपने जन्मदिन पर मन्नत की बालकनी या गेट के पास आकर फैंस से मिलते हैं. उनके चाहने वाले भी इस खास दिन पर देश के अलग-अलग हिस्सों से उनकी एक झलक पाने पहुंचते हैं.
फैंस से दूरी बनाए नजर आए किंग खान
वायरल हुआ वीडियो
(फोटो साभार: X/@RedChilliesEnt)
टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई थी फायरिंग
हाल ही में अभिनेता टाइगर श्रॉफ भी गोलीबारी की एक घटना का शिकार हुए थे. 19 अक्टूबर को मुंबई के जुहू इलाके में बाइक सवार तीन लोगों ने टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलियां चलाई थीं. हालांकि, इस घटना में टाइगर सुरक्षित रहे, लेकिन उनके ड्राइवर को चोट आई थी. इस घटना के कुछ ही घंटों बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर हमले की जिम्मेदारी ली थी. मामले की जांच के लिए मुंबई पुलिस ने 15 विशेष टीमें बनाई थीं. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी मुंबई पुलिस कमिश्नर से बात कर घटना की जानकारी ली थी. उन्होंने पुलिस कमिश्नर को मामले की तुरंत जांच करने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे.
सलमान खान को भी मिल चुकी हैं धमकियां
गौरतलब है कि शाहरुख खान के साथी सुपरस्टार सलमान खान भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर रहे हैं. काले हिरण के शिकार से जुड़े मामले को लेकर सलमान खान और बिश्नोई समुदाय के बीच लंबे समय से विवाद की बात सामने आती रही है. इसी वजह से सलमान खान को कई बार धमकियां भी मिल चुकी हैं.इस पूरे माहौल के बीच शाहरुख खान का इस बार मन्नत के बाहर फैंस से दूरी बनाकर मिलना चर्चा का विषय बन गया है.
About the Author
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
