Last Updated:
Delhi UP Bhawan Food: यूपी भवन में भोजन का पूरा सिस्टम तय समय के अनुसार चलता है. भवन में लगे सूचना बोर्ड के मुताबिक नाश्ता सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक मिलता है. दोपहर का भोजन 1 बजे से 3 बजे तक और शाम का नाश्ता 4 बजे से 6:30 बजे तक परोसा जाता है. रात का खाना 7:30 बजे से 10:30 बजे तक उपलब्ध रहता है. खास बात यह है कि दोपहर और रात के खाने के लिए पहले से बुकिंग करानी जरूरी है. सूचना के अनुसार दोपहर के भोजन की बुकिंग सुबह 11 बजे तक और रात के भोजन की बुकिंग शाम 5 बजे तक करनी होती है. बिना बुकिंग के भोजन मिलने में परेशानी हो सकती है.
दिल्ली में बाहर का खाना अक्सर महंगा और ज्यादा मसालेदार होता है. ऐसे में अगर कोई कम कीमत पर साफ-सुथरा और घर जैसा भोजन तलाश रहा हो तो नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित यूपी भवन एक बेहतर विकल्प माना जाता है. यहां का खाना सिर्फ नेताओं और अधिकारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि आम लोगों के बीच भी अपनी सादगी और स्वाद के लिए लोकप्रिय है.
यूपी भवन की रसोई में उत्तर प्रदेश के पारंपरिक स्वाद की झलक मिलती है. यहां तड़क-भड़क से ज्यादा सादा, पौष्टिक और घरेलू स्वाद पर जोर दिया जाता है. दाल, सब्जी, रोटी, चावल और समय-समय पर खास यूपी स्टाइल की डिश भी मेन्यू में शामिल रहती हैं. कम बजट में सादा, स्वादिष्ट और घर जैसा खाना चाहने वालों के लिए यहां का भोजन एक अच्छा विकल्प हो सकता है.
पहले करनी होती है बुकिंग
यूपी भवन में भोजन का पूरा सिस्टम तय समय के अनुसार चलता है. भवन में लगे सूचना बोर्ड के मुताबिक नाश्ता सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक मिलता है. दोपहर का भोजन 1 बजे से 3 बजे तक और शाम का नाश्ता 4 बजे से 6:30 बजे तक परोसा जाता है. रात का खाना 7:30 बजे से 10:30 बजे तक उपलब्ध रहता है. खास बात यह है कि दोपहर और रात के खाने के लिए पहले से बुकिंग करानी जरूरी है. सूचना के अनुसार दोपहर के भोजन की बुकिंग सुबह 11 बजे तक और रात के भोजन की बुकिंग शाम 5 बजे तक करनी होती है. बिना बुकिंग के भोजन मिलने में परेशानी हो सकती है.
यूपी भवन में क्या-क्या परोसा जाता है
यूपी भवन में नाश्ते से लेकर लंच और डिनर तक घर जैसा सादा खाना परोसा जाता है. नाश्ते में पराठा, ब्रेड-बटर, पोहा, उपमा, चाय और कॉफी जैसी चीजें मिलती हैं. दोपहर और रात के खाने में दाल, मौसमी सब्जी, रोटी, चावल, सलाद और दही जैसे विकल्प उपलब्ध रहते हैं. कई बार उत्तर प्रदेश के पारंपरिक स्वाद वाली डिशेज भी मेन्यू में शामिल की जाती हैं. रात का भोजन भी हल्का रखा जाता है, जिसमें दाल, रोटी, सब्जी और चावल ही परोसे जाते हैं.
खाने का खर्च कितना
यहां एक थाली की कीमत बाहर के रेस्टोरेंट की तुलना में काफी किफायती है. एक थाली का मूल्य लगभग ₹120 है, हालांकि ब्रेकफ़ास्ट और डिनर थाली के रेट अलग-अलग हैं. ₹200 में यहां आराम से ब्रेकफ़ास्ट, लंच और रात का खाना किया जा सकता है.
कैसे पहुंचे यहां
यूपी भवन तक पहुंचना आसान है. यह दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित सरदार पटेल मार्ग पर है. मेट्रो से आने वालों के लिए सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन दुर्गाबाई देशमुख साउथ कैंपस है.
