आज का मौसम: 50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, झमाझम बारिश! दिल्ली-NCR में IMD का येलो अलर्ट, फिर शुरू होगी भीषण गर्मी

होमताजा खबरDelhi

50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान के साथ बारिश, दिल्ली-NCR में IMD का येलो अलर्ट

Last Updated:

Delhi NCR Aaj Ka Mausam: दिल्ली एनसीआर में आज और कल आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. इसके लिए आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है. बारिश के बाद दिल्ली एनसीआर का तापमान तेजी से गिरेगा. इसके बाद 9 अप्रैल से 12 अप्रैल तक तेज धूप और दिन का पारा करीब 37 डिग्री तक पहुंच जाएगा. दिल्ली में जल्द ही भीषण गर्मी शुरू होने वाली है.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में मौसम का आज बड़ा बदलाव होने वाला है. आज सुबह से ही दिल्ली एनसीआर में बादल छाए रहेंगे. इसके बाद आंधी-तूफान के साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है. 8 अप्रैल को भी मौसम इसी तरह बना रहेगा. यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी की गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज और कल मौसम में बड़े बदलाव होते हुए चेतावनी भी जारी कर दी है.

आईएमडी की माने तो दिल्ली एनसीआर में 7 और 8 अप्रैल को येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है. लोगों को सावधान और सतर्क रहने के लिए कहा गया है. आपको बता दें कि आज और कल 2 दिन दिल्ली एनसीआर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी तूफान के साथ ही धूल भरी हवाएं चलेंगी और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है.

दिल्ली एनसीार में आईएमडी का अलर्ट जारी

• दिल्ली एनसीआर में सबसे पहले बात करें 7 और 8 अप्रैल की तो 7 और 8 अप्रैल को मौसम वैज्ञानिक मानते हैं कि आंधी-तूफान आएगा. कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होगी. 2 दिन की बारिश के बाद दिल्ली एनसीआर के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट होगी और मौसम ठंडा और सुहावना हो जाएगा. दिन में अंधेरा छा जाएगा और आज के साथ-साथ 8 अप्रैल को दिल्ली एनसीआर का मौसम पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ठंडा रहेगा.

• दिल्ली एनसीआर में बात करें 9 अप्रैल से लेकर 12 अप्रैल तक की तो 9 अप्रैल से लेकर 12 अप्रैल तक दिल्ली एनसीआर में तापमान एक बार फिर तेजी से बढ़ना शुरू हो जाएगा. लगभग दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा. जबकि रात का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक जाने का पूर्वानुमान है. यही नहीं, 9 अप्रैल से लेकर 12 अप्रैल तक मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा और काफी तेज धूप रहने का भी पूर्वानुमान भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जारी किया है.

शहरों का तापमान और AQI

शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतम AQI
दिल्ली  28/18 66
नोएडा  28/18 74
गाजियाबाद  28/18 92
गुड़गांव  29/18 69
ग्रेटर नोएडा  29/18 70
फरीदाबाद  28/18 70

नोट- ( ये आंकड़े मंगलवार के हैं )

• बता दें कि दिल्ली एनसीआर में बार-बार मौसम बदल रहा है. 15 मार्च से लेकर आज 7 अप्रैल और 8 अप्रैल को एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं. यही वजह है कि बीच-बीच में आंधी तूफान आने की वजह से अभी तक भीषण गर्मी और लू दिल्ली एनसीआर में देखने के लिए नहीं मिली है.

• दिल्ली एनसीआर में लगातार हो रही हल्की बारिश और आंधी तूफान की वजह से प्रदूषण कम हो गया है. आसमान अब नीला और साफ दिखाई देने लगा है. हालांकि 9 अप्रैल से फिर गर्मी बढ़ना शुरू हो जाएगी. 12 अप्रैल के बीच गर्मी का कहर दिल्ली एनसीआर के लोगों पर टूटेगा.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *