Toyota का फ्लीट ऑपरेटर्स को तोहफा! नई Innova Crysta Limo लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Last Updated:

Toyota Innova Crysta का नया Limo Edition भारत में लॉन्च हो गया है. खासतौर पर फ्लीट ऑपरेटर्स और कमर्शियल ग्राहकों के लिए पेश किए गए इस एडिशन की शुरुआती कीमत 19.95 लाख रुपये है. इसमें 7 और 8 सीटर का विकल्प मिलता है. खास बात है कि कंपनी ने इसे स्टैंडर्ड GX Fleet वेरिएंट की कीमत पर उतारा है. जानिए इसमें क्या खास मिलता है और इंजन से लेकर फीचर्स तक की पूरी डिटेल.

ख़बरें फटाफट

Toyota Innova Crysta Limo को खासतौर पर फ्लीट ऑफरेटर्स के लिए डिजाइन किया गया है.

Toyota ने इंडियन मार्केट में Innova Crysta Limo एडिशन को ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है. ये वेरिएंट खासतौर पर फ्लीट ऑपरेटर्स और कमर्शियल मोबिलिटी सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए तैयार किया गया है. कंपनी का मकसद फ्लीट सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ को और मजबूत करना है. Toyota Innova Crysta Limo एडिशन जीएक्स-एसएलएफ ग्रेड पर बेस्ड है और इसे 7-सीटर व 8-सीटर दोनों विकल्पों में पेश किया गया है.

इसकी कीमत 7-सीटर के लिए 19.95 लाख रुपये और 8-सीटर के लिए 19.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. ये कीमत स्टैंडर्ड जीएक्स फ्लीट वेरिएंट के बराबर है. ये लॉन्च दिवाली के आसपास फ्लीट खरीदारों को आकर्षित करने के उद्देश्य से किया गया है. आइए डिजाइन से लेकर इंजन तक की डिटेल के बारे में भी जानते हैं.

कीमत और वेरिएंट

इनोवा क्रिस्टा लिमो एडिशन दो वेरिएंट ऑप्शन- लिमो जीएक्स फ्लीट 7एस (19.95 लाख रुपये) और जीएक्स फ्लीट 8एस (19.99 लाख रुपये) में उपलब्ध है. दोनों एक्स-शोरूम कीमत पर हैं. ये कीमत हालिया प्राइस हाइक के बाद स्टैंडर्ड जीएक्स 7एस के बराबर है.

इंजन और परफॉर्मेंस

इसमें टोयोटा का पॉपुलर 2.4 लीटर टर्बो डीजल इंजन लगा है, जो 148 बीएचपी पावर प्रोड्यूस करता है. इसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. ये पावरट्रेन कम रेव्स पर अच्छा टॉर्क देता है, लंबी यात्राओं में आरामदायक है और 15 किमी प्रति लीटर तक का क्लेम्ड माइलेज देने में सक्षम है.

फीचर्स और सेफ्टी

केबिन में अच्छा स्पेस, फ्लेक्सिबल सीटिंग, मल्टी-रो एयर कंडीशनिंग और अच्छा हेडरूम-लेगरूम मिलता है. सेफ्टी फीचर्स में 7 एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, ब्रेक असिस्ट, वीएससी और हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल शामिल हैं. वॉरंटी 3 साल या 1 लाख किमी की है, जिसे 5 साल या 2.20 लाख किमी तक बढ़ाया जा सकता है.

टार्गेट कस्टमर

ये एडिशन मुख्य रूप से फ्लीट और कमर्शियल यूजर्स के लिए है. कंपनी का कहना है कि ये टोयोटा के प्रोफेशनल मोबिलिटी ग्राहकों को एक डेडिकेटेड आइडेंटिटी देगा. इनोवा क्रिस्टा की विश्वसनीयता और कमर्शियल यूज के लिए उपयुक्त होने के कारण ये फ्लीट सेगमेंट में पॉपुलर बनी रहेगी.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

राम मोहन मिश्र डिजिटल मीडिया के ऑटोमोटिव जगत में सक्रिय पत्रकार हैं और 2021 से लगातार ऑटो जर्नलिज्म के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर ऑटो डेस्क संभाल रहे…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *