lizard Repellent: घर में बार-बार आ जाती हैं छिपकलियां? कॉफी से तैयार करें ये असरदार स्प्रे, आसपास भी नहीं फटकेंगी

Last Updated:

How to Get Rid of Lizards: अगर आप भी घर में छिपकलियों के आने से परेशान हैं और उन्हें भगाने के लिए कोई देसी तरीका तलाश रहे हैं, तो तंबाकू और कॉफी से तैयार किया गया यह घोल आपके काम आ सकता है. इसे बनाने के लिए घर में आसानी से मिलने वाली सुर्ती और कॉफी का इस्तेमाल किया जाता है. मिर्जापुर के राहुल राज ने लोकल-18 को इस देसी नुस्खे को तैयार करने का तरीका बताया है. उनके मुताबिक, इस घोल को स्प्रे बोतल में भरकर घर के कोनों और उन जगहों पर छिड़काव किया जाता है, जहां छिपकलियां आती हैं. जानिए, इसे बनाने के लिए कितनी मात्रा में तंबाकू और कॉफी मिलानी है. ताकि आपका कारगर स्प्रे तैयार हो सके.

How to Get Rid of Lizards: घर पर अगर आप भी छिपकली तो परेशान हो गए हैं और देसी नुस्खे से छिपकली को भगाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए हैं. छिपकली भगाने के लिए घर पर देसी तरीके से कुछ सामानों का प्रयोग करके घोल बना सकते हैं, जिसका छिड़काव करने से छिपकली दूर भागती है. आप छिपकली को भगाने के लिए घर पर सुर्ती (तंबाकू) और कॉफ़ी की मदद से लिक्विड तैयार कर सकते हैं. इस लिक्विड के छिड़काव करने से छिपकली दूर भागती हैं और वापस नहीं आती है. छिपकली को भगाने के लिए यह सबसे असरदार और देसी नुस्खा है, जिसका प्रयोग आप घरों पर कर सकते हैं. कई दिनों तक छिपकली घर में वापस नहीं आती है.

घर पर देसी तरीके से छिपकली भगाने का दवा तैयार करने के लिए सुर्ती और कॉफ़ी की जरूरत होगी. इसे बनाने के लिए आप पहले एक कटोरी में हल्का पानी ले लें. पानी लेने के बाद उसमें करीब दो से तीन चम्मच तंबाकू मिला दें. तंबाकू मिलाने के बाद अच्छे से पानी में घोल दें और रगड़ रगड़कर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. पेस्ट तैयार करने के बाद उसमें एक चम्मच कॉफी मिला दें. कॉफी मिलाने के बाद दोनों को अच्छे से घोल दें. ताकि, पानी में तंबाकू और कॉफी दोनों की महक आने लगे. घोल तैयार होने के बाद उसे एक स्प्रे बोतल में भरकर रख लें. स्प्रे बोतल में भरने के बाद जिन स्थानों पर छिपकली आती है. उन स्थानों पर इसका छिड़काव कर दें, उसके बाद छिपकली दोबारा नहीं आएंगी.

बेहद कारगर है ये घोल

घर पर यह घोल को तैयार करने वाले राहुल राज ने बताया कि तंबाकू में अजीब सी महक होती है, जिससे छिपकली दूर भागती है. इसके साथ अगर कॉफी मिल जाता है तो सोने पर सुहागा हो जाता है. दोनों से तैयार घोल कई दिनों तक खराब नहीं होता है. ऐसे में घर के कोनों में और जिन स्थान पर छिपकली आती है. उन स्थानों पर इसका छिड़काव कर दें. इसका छिड़काव होने के बाद छिपकली घर का पता भूल जाती है और कई दिनों तक वापस नहीं आती हैं. यह सबसे कारगर और देसी नुस्खा है.

About the Author

Seema Nath

Seema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *