उर्मिला मातोंडकर ने 77 साल पुराना गाना किया रीक्रिएट, एक्ट्रेस ने अदाओं से जीते लिए करोड़ों दिल

Last Updated:

एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने फिल्म ‘पतंग’ के क्लासिक गाने ‘मेरे पिया गए रंगून’ पर यादगार परफॉर्मेंस दी है. उन्होंने ब्लैक-एंड-वाइट वर्जन में वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे गाने पर लिप सिंक करते हुए मनमोहक अदाएं दिखा रही हैं. 77 साल पुराने गाने पर एक्ट्रेस का अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है.

ख़बरें फटाफट

उर्मिला मातोंडकर का वीडियो वायरल हो रहा है. (फोटो साभार: Instagram@urmilamatondkarofficial)

नई दिल्ली: एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने 1949 की फिल्म ‘पतंगा’ के क्लासिक गाने ‘मेरे पिया गए रंगून’ के अपने वर्जन के जरिए ब्लैक एंड व्हाइट सिनेमा को एक इमोशनल ट्रिब्यूट दिया है. उर्मिला ने गुरुवार 5 नवंबर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो शेयर किया, जिसमें वह इस लोकप्रिय गाने पर परफॉर्म करती नजर आ रही हैं. स्कर्ट के साथ लंबा कुर्ता पहने उर्मिला ने अपने लुक को बड़े झुमकों और उस दौर के हेयरस्टाइल के साथ कंप्लीट किया.

उर्मिला ने क्लिप के कैप्शन में लिखा, ‘ब्लैक एंड व्हाइट सिनेमा के लिए मेरे प्यार को ट्रिब्यूट. पुराने हिंदी गाने और उनसे जुड़ी पुरानी यादें. इसे फिर से बजाओ सैम. साथ ही, उन्होंने पियानो कीज और म्यूजिकल नोट वाले इमोजी भी लगाए. दूसरे विश्व युद्ध के बैकग्राउंड पर आधारित ‘मेरे पिया गए रंगून’ गाने को अभिनेता गोपे और मोहना कैब्रल पर फिल्माया गया था. इस लोकप्रिय गाने को शमशाद बेगम और सी. रामचंद्र ने गाया है. सी. रामचंद्र ने ही इस फिल्म का संगीत भी तैयार किया था.

View this post on Instagram

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *