एक शख्‍स ने निगल लिए आधा किलो ड्रग्‍स, फ्लाइट में बैठ पहुंच गया दिल्‍ली, फिर एयरपोर्ट में आंखों ने उगला राज

होमताजा खबरदेश

निगला आधा किलो ड्रग्‍स, फ्लाइट में बैठ पहुंचा दिल्‍ली, फिर आंखों ने उगला राज

Last Updated:

अदीस अबाबा में एक शख्‍स ने करीब आधा किलो ड्रग्‍स निगलने के बाद दिल्‍ली की फ्लाइट पकड़ ली. दिल्‍ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद उसकी आंखों ने कुछ ऐसी हरकतें की, जिसने एयर इंटेलिजेंस यूनिट को अलर्ट कर दिया. जिसके बाद, डॉक्‍टरों की देखरेख में उसके पेट से 556 ग्राम ड्रग्‍स निकाला गया है. संदेह है कि यह ड्रग्‍स मॉर्फिन, कोकोन या एमडीएमए में कोई एक हो सकता है. क्‍या है पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें आगे…

आधा किलो ड्रग्‍स निगलने के बाद आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचे विदेशी पैसेंजर को एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने अरेस्‍ट किया है. (एआई इमेज)

Delhi IGI Airport: दिल्‍ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां एक ऐसे विदेशी शख्‍स को कस्‍टम की एयर इंट‍ेलिजेंस यूनिट (एआईयू) ने अरेस्‍ट किया है, जो आधा किलो से अधिक ड्रग्‍स निगल कर दिल्‍ली एयरपोर्ट पहुंच गया था. इस शख्‍स के पेट से एआईयू ने करीब 559 ग्राम ड्रग्‍स बरामद की है. आशंका जताई जा रही है कि यह ड्रग्‍स मॉफिन, कोकीन और एमडीएम में से कोई एक हो सकता है. फिलहाल, मामले की जांच जारी है.

एडिशनल कमिश्‍नर ऑफ कस्‍टम शंकर प्रसाद शर्मा के अनुसार, यह मामला 28 अक्टूबर 2026 का है. आरोपी मूल रूप से गिनी का नागरिक है. उसकी पहचान 37 वर्षीय टोनोला लुआ के तौर पर हुई है. वह 28 अक्टूबर को फ्लाइट ET686 से अदीस अबाबा से आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पहुंचा था. इससे पहले वह 27 अक्टूबर को फ्लाइट ET932 से कोनाक्री से अदीस अबाबा पहुंचा था. आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचने के बाद कस्टम्स अधिकारियों को आरोपी की गतिविधियों पर शक हुआ. अधिकारियों ने उसे ग्रीन चैनल पर रोककर उसके बैगेज का एक्स-रे कराने के लिए डायवर्ट किया.

कैसे पकड़ा गया पेट में छिपा ड्रग्‍स

  1. इसके बाद आरोपी को उसके बैगेज के साथ टर्मिनल-3 के इंटरनेशनल अराइवल हॉल में स्थित कस्टम्स प्रिवेंटिव रूम ले जाया गया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुद बताया कि उसने कुछ नशीले पदार्थ निगल रखे हैं. जिसके बाद, इस विदेशी पैसेंजर का एक्‍स-रे कराया गया.
  2. एक्‍सरे में पेट के अंदर ड्रग्‍स से भरे कैप्‍सूल की मौजूदगी की बात साफ होने के बाद उन्‍हें निकालने की प्रक्रिया शुरू हुई. आरोपी को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट के आदेश पर आरोपी टोनोला लुआ को 28 अक्टूबर को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया.
  3. अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान आरोपी के पेट से 36 कैप्सूल निकाले गए. ये सभी कैप्सूल ट्रांसपैरेंट पीले रंग की प्लास्टिक में लपेटे गए थे. इनका कुल वजन करीब 559 ग्राम था. कस्टम्स के मुताबिक, आरोपी ने अपने शरीर पर खुद जोर लगाकर इन कैप्सूल को बाहर निकाला. इनकी बरामदगी 29 अक्टूबर 2026 के रिकवरी मेमो के तहत दर्ज की गई.

559 ग्राम पाउडर की जांच में आया ड्रग्स का संकेत
कस्‍टम के अनुसार, बरामद किए गए 36 कैप्सूल में सफेद रंग का पाउडर था. कस्टम्स की एमएस डिटेक्शन मशीन से इस ड्रग्‍स की जांच की गई, जिसमें मॉर्फिन, कोकीन या एमडीएमए होने के संकेत मिले हैं. कस्‍टम ने आरोपी पैसेंजर के कब्‍जे से बरामद ड्रग्‍स को एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 43 के तहत जब्त कर लिया गया.

About the Author

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *