7 महीने में 205 बिछड़े बच्चों को ढूंढकर लौटाईं चेहरे की मुस्कान, दिल्ली पुलिस के एक्शन ने जीता लोगों का दिल

होमताजा खबरDelhi

दिल्ली पुलिस का कमाल, 205 बिछड़े बच्चों को ढूंढकर लौटाईं चेहरे की मुस्कान

Last Updated:

Delhi Missing Child: बरसों से बिछड़े नौनिहालों की राह तकती नम आंखों को दिल्ली पुलिस की एक खास जोड़ी ने खुशियों की सबसे बड़ी सौगात दी है. महज सात महीनों के भीतर दिल्ली पुलिस ने 154 बच्चियों समेत कुल 205 लापता बच्चों को सुरक्षित तलाश कर उनके परिवारों की सूनी गोद भर दी.

सालों से बिछड़े 154 बेटियों और 51 बेटों को दिल्ली पुलिस ने खोज निकाला. (फाइल फोटो)

Delhi Missing Child: दिल्ली पुलिस ने सात महीने में 154 लड़कियों समेत 205 लापता बच्चों का पता लगाकर उन्हें बरामद किया. इनमें से पांच बच्चों को लापता होने के महज एक से दो घंटे के भीतर उनके परिवारों से मिला दिया गया. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.

पुलिस ने बताया कि इस उपलब्धि में ऐसे कई बच्चों का पता लगाना भी शामिल है, जो पांच से छह साल से लापता थे. इससे उन परिवारों को राहत मिली है, जो वर्षों से उनकी तलाश कर रहे थे.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “ये बरामदगी सहायक उपनिरीक्षक शंकरलाल रार और हेड कांस्टेबल रतन सिंह के लगातार प्रयासों से संभव हुई. दोनों ने मिलकर इन मामलों को संभाला और लापता बच्चों का पता लगाने के लिए सुरागों पर काम किया.” बरामद किए गए 205 बच्चों में 154 लड़कियां और 51 लड़के थे.

पुलिस टीम ने ऐसे कई मामलों पर भी काम किया, जिनमें बच्चे पांच से छह साल पहले लापता हुए थे. समय बीतने के बावजूद दोनों पुलिसकर्मियों ने सुरागों की तलाश जारी रखी और मामलों में लगातार जांच-पड़ताल की. आखिरकार उन्होंने बच्चों का पता लगाकर उन्हें उनके परिवारों से मिलाने में मदद की.

About the Author

राकेश रंजन कुमार

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *