थलापति विजय की 'जन नायकन' ऑनलाइन लीक, दोषियों के खिलाफ कड़ा एक्शन, सितारों का मिला सपोर्ट- 'मेहनत का सम्मान करो'

Last Updated:

थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के ऑनलाइन लीक होने से फिल्म जगत में भारी नाराजगी है. एक्टर शिवकार्तिकेयन ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पाइरेसी सैकड़ों लोगों की मेहनत को बर्बाद करती है. उन्होंने फैंस से सिनेमा का सम्मान करने और फिल्म को केवल थिएटर में देखने की अपील की. मेगास्टार चिरंजीवी ने भी इस घटना पर चिंता जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ‘केवीएन प्रोडक्शंस’ ने गुनहगारों के खिलाफ कानूनी एक्शन लिया है और चेतावनी दी है कि क्लिप या फिल्म शेयर करने वालों पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा.

ख़बरें फटाफट

‘जन नायकन’ लंबे वक्त से विवादों में है.

नई दिल्ली: थलापति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ के ऑनलाइन लीक होने की खबर ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री में खलबली मचा दी है. इस घटना ने न केवल फिल्म के मेकर्स को बड़ा झटका दिया है, बल्कि पूरी तमिल और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारों को भी एकजुट कर दिया है. फिल्म की रिलीज से पहले या उसके ठीक बाद इस तरह का लीक होना पाइरेसी की उस गहरी समस्या को दर्शाता है, जिससे सिनेमा जगत सालों से जूझ रहा है.

एक्टर शिवकार्तिकेयन ने इस मामले पर सबसे मुखर होकर अपनी राय रखी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक बेहद इमोशनल और सख्त मैसेज शेयर किया. उन्होंने कहा कि एक फिल्म के पीछे सिर्फ एक चेहरा नहीं, बल्कि सैकड़ों लोगों की दिन-रात की मेहनत, पसीना और जुनून होता है. शिवकार्तिकेयन ने साफ तौर पर कहा कि पाइरेसी जैसे कदम उन मासूम वर्करों और तकनीशियनों के पेट पर लात मारते हैं जिनकी आजीविका सिनेमा से चलती है. उन्होंने फैंस से अपील की कि वे ‘जन नायकन’ को सिर्फ थिएटर में ही देखें और इसके प्रति जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी रूप से सख्त से सख्त सजा की मांग की.

(फोटो साभार: X)

मेगास्टार चिरंजीवी ने जताई नाराजगी
सिर्फ शिवकार्तिकेयन ही नहीं, बल्कि मेगास्टार चिरंजीवी ने भी इस घटना पर गहरी चिंता और नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि सिनेमा विश्वास और सपनों की नींव पर टिका होता है और ‘जन नायकन’ का लीक होना पूरी क्रिएटिव कम्युनिटी के लिए एक चेतावनी है. चिरंजीवी ने फिल्म के प्रोडक्शन हाउस केवीएन प्रोडक्शंस का सपोर्ट करते हुए कहा कि हमें अपने क्रिएटिव वर्क की सुरक्षा के खातिर मिलकर लड़ना होगा. उन्होंने जनता से ‘सिनेमा बचाओ’ की अपील की, ताकि भविष्य में किसी और की मेहनत इस तरह बर्बाद न हो.

साउथ सितारों के बीच दिखी एकता
फिल्म ‘जन नायकन’ के प्रोडक्शन हाउस केवीएन प्रोडक्शंस ने भी मामले में कड़ा रुख अपना लिया है. एक्टर की लीगल टीम ने एक पब्लिक नोटिस जारी कर चेतावनी दी है कि जो कोई भी फिल्म के किसी भी सीन, इमेज या पूरी फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शेयर या रीपोस्ट करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मेकर्स ने लीक के सोर्स की पहचान करने और दोषियों को सजा दिलाने के लिए कानूनी प्रोसेस पर भरोसा किया है. थलापति विजय की फिल्म को लेकर फैंस में जो उत्साह था, उसे पाइरेसी ने चोट पहुंचाई है, लेकिन पूरी इंडस्ट्री का एक साथ आना पाइरेसी के खिलाफ एक कड़ा मैसेज है.

About the Author

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *