Last Updated:
दिवाली के त्योहार की धूम आम लोगों से लेकर फिल्मी सितारों तक देखने को मिल रही है. साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण, जूनियर एनटीआर, अल्लू अर्जुन और धनुष ने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर कर फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दीं. वहीं मोहनलाल और विष्णु मांचू ने भी अपने अंदाज में लोगों को बधाई दी. बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने मिठाई के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर फैंस का त्योहार और भी खास बना दिया.
दिवाली पर फैंस ने लुटाया प्यार
नई दिल्ली. देशभर में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर फिल्मी सितारे भी अपने चाहने वालों को शुभकामनाएं दे रहे हैं. साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दिवाली की बधाई दी. राम चरण, जूनियर एनटीआर, अल्लू अर्जुन, धनुष और मोहनलाल समेत कई सितारों ने अपने खास संदेशों के साथ लोगों की खुशियों में शामिल होकर त्योहार की रौनक बढ़ा दी.
फिल्म ‘आरआरआर’ के अभिनेता राम चरण ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए सभी को दिवाली की बधाई दी. उन्होंने कामना की कि यह त्योहार हर किसी की जिंदगी में खुशियां, शांति और तरक्की लेकर आए. साथ ही उन्होंने लोगों से सुरक्षित तरीके से दिवाली मनाने की अपील भी की.
अल्लू अर्जुन और धनुष ने भी लुटाया प्यार
वहीं, जूनियर एनटीआर ने भी अपने अंदाज में फैंस को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने छोटा सा संदेश लिखते हुए सभी को हैप्पी दिवाली कहा.’पुष्पा’ स्टार अल्लू अर्जुन ने मां लक्ष्मी की तस्वीर शेयर कर फैंस को दिवाली की बधाई दी. उन्होंने सभी के लिए खुशियों भरे त्योहार की कामना की. दूसरी ओर, अभिनेता धनुष ने अपने संदेश में कहा कि दिवाली के मौके पर हर किसी के जीवन में खुशियां आएं और प्यार की रोशनी हर घर तक पहुंचे.मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल ने भी दीये की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की और सभी को हैप्पी दिवाली कहा. वहीं, अभिनेता कार्थी ने अपने चाहने वालों के लिए संदेश लिखा कि उनकी जिंदगी हमेशा खुशियों, सफलता और ढेरों आशीर्वाद से रोशन रहे.
फोटो साभार:instagram@alluarjunonline
विष्णु मांचू ने परिवार के साथ शेयर की फोटो
अभिनेता विष्णु मांचू ने दिवाली के मौके पर अपने परिवार के साथ एक प्यारी तस्वीर पोस्ट की. उन्होंने अपने परिवार की तरफ से सभी को त्योहार की शुभकामनाएं दीं. अपने संदेश में उन्होंने खुशी, समृद्धि और अपनों के साथ अच्छे पल बिताने की कामना की.विष्णु ने आगे कहा कि उनके लिए परिवार हमेशा सबसे पहले आता है. परिवार के बिना जिंदगी अधूरी है. उन्होंने अपने प्रशंसकों को भी परिवार का हिस्सा बताते हुए उनके प्यार के लिए आभार जताया.
फोटो साभार:instagram@sidmalhotra
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने मिठाई के साथ दी बधाई
साउथ सितारों के अलावा बॉलीवुड कलाकारों ने भी दिवाली पर अपने चाहने वालों को शुभकामनाएं दीं. अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने मिठाई के डिब्बे के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की. उन्होंने सभी को प्यार, हंसी और ढेर सारी मिठाइयों से भरी दिवाली की शुभकामनाएं दीं. इस तरह फिल्मी सितारों ने अपने-अपने अंदाज में दिवाली का जश्न मनाया और सोशल मीडिया के जरिए फैंस के त्योहार को और खास बना दिया.
About the Author
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
