गाजियाबाद प्रॉपर्टी देखने गई महिला से चलती कार में गैंगरेप, भरतपुर में फेंककर भागे दरिंदे

Last Updated:

Bharatpur gang rape news : उत्तर प्रदेश की एक महिला के साथ चलती कार में गैंगरेप कर रेपिस्ट उसे राजस्थान के भरतपुर जिले में फेंककर फरार हो गए. महिला अपने कुछ प्रोपर्टी डीलर्स के साथ प्रोपर्टी देखने के लिए गाजियाबाद गई थी. उसी दौरान रास्ते में कार में उसके साथ हैवानियत की गई. यह महिला बेहोशी की हालत में भरतपुर के उद्योग नगर थाना इलाके में पड़ी मिली थी.

भरतपुर पुलिस ने इस मामले में जीरो नंबर की एफआईआर काटकर गाजियाबाद पुलिस को भेज दी है.

भरतपुर. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में प्रोपर्टी देखने गई महिला के साथ चलती कार में गैंगरेप की बड़ी वारदात सामने आई है. रेपिस्ट महिला से गैंगरेप करने के बाद उसे राजस्थान के भरतपुर जिले में पटककर फरार हो गए. गैंगरेप के कारण महिला की हालत ज्यादा खराब होने के कारण वह बेहोश हो गई थी. उसका भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में इलाज किया गया है. होश में आने के बाद पीड़िता ने पुलिस को वारदात के बारे में बताया है. इस पर भरतपुर की उद्योग नगर थाना पुलिस ने जीरो नंबर की एफआईआर काटकर गाजियाबाद पुलिस को भेज दी है.

पुलिस के अनुसार गैंगरेप की यह वारदात 7 अप्रैल की है. पीड़िता उत्तर प्रदेश की ही रहने वाली बताई जा रही है. वह 7 अप्रैल को उद्योगनगर थाना इलाके में हनुमान तिरोहे के पास एक खेत में बेहोश पड़ी मिली थी. इस पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल पहुंचाया. महिला की बेहोशी की हालत के कारण उस समय ना तो उसकी शिनाख्त हो पाई और ना ही घटना के बारे में कुछ पता चल पाया. बाद में अस्पताल में महिला का इलाज किया गया.
पत्नी की आपबीती सुनकर पति के पैरों तले से खिसकी जमीन
होश में आने पर उसने पुलिस को अपना नाम पता और पति का नाम बताया. इस पर पुलिस ने उसके पति को सूचना दी. पुलिस की सूचना पर महिला का पति भरतपुर पहुंचा. तब महिला ने अपने पति और पुलिस को आपबीती बताई. पीड़िता ने बताया कि वह तीन चार प्रोपर्टी डीलर्स के साथ प्रोपर्टी देखने के लिए कार से गाजियाबाद गई थी. लेकिन रास्ते उन्होंने उसके साथ कार में गैंगरेप किया. बाद में भरतपुर जिले में फेंककर फरार हो गए.

केस की जांच गाजियाबाद पुलिस करेगी
पत्नी की कहानी सुनकर उसके पति के पैरों तले से जमीन खिसक गई. बाद में पीड़िता ने इस संबंध में उद्योग नगर थाना पुलिस को इसकी शिकायत दी. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने विकास और आशु समेत तीन प्रॉपर्टी डीलर्स के खिलाफ केस दर्ज किया है. वारदात के बाद से पीड़िता सदमे है. फिलहाल आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है. भरतपुर पुलिस के मुताबिक अब केस की जांच गाजियाबाद पुलिस करेगी.

About the Author

Sandeep Rathore

संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से News18 के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *