शाहरुख खान की फिल्म ‘मैं हूं ना’ का एक ऐसा गाना, जिसने 2000s में हर तरफ धूम मचा दी थी और आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है. साल 2004 में रिलीज हुई इस फिल्म के इस गाने में शाहरुख खान और सुष्मिता सेन की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली थी. इसे सोनू निगम, आफताब साबरी और हाशिम साबरी ने अपनी आवाज दी थी. गाने का म्यूजिक अनु मलिक ने तैयार किया था, जबकि इसके बोल जावेद अख्तर ने लिखे थे. खास बात यह है कि यह एक कव्वाली स्टाइल का गाना है, जिसमें रोमांस के साथ मस्ती और जोश का भी शानदार मेल है. फिल्म में शाहरुख खान के साथ सुनील शेट्टी, जायद खान, अमृता राव, सुष्मिता सेन, नसीरुद्दीन शाह और किरण खेर भी अहम भूमिकाओं में थे. गाने की धुन, ‘धुम तारा’ वाला अंदाज और शाहरुख-सुष्मिता की केमिस्ट्री ने इसे यादगार बना दिया.
