Last Updated:
आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम में कप्तानी को लेकर माथापच्ची हो रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अक्षर पटेल कप्तान नहीं बनना चाह रहे हैं, लेकिन मैनेजमेंट चाहती है कि वह इस जिम्मेदारी को निभाए. अक्षर पिछले दो सीजन से दिल्ली की कप्तानी कर रहे हैं, लेकिन टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा.
आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान थे अक्षर पटेल
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 के लिए मिनी ऑक्शन से पहले सभी टीमें ट्रेड और रिटेंशन को पूरा करने में लगी हुई है. इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. पिछले दो सीजन में टीम के कप्तान रहे अक्षर पटेल इस जिम्मेदारी मुक्त होना चाहते हैं, लेकिन मैनेजमेंट उन्हें मनाने में लगी हुई है. ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक फ्रेंचाइजी कप्तान के रूप में अक्षर के विकल्प को खारिज नहीं करना चाहती है, लेकिन उन्हें इस जिम्मेदारी को जारी रखने के लिए मनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है.
पिछले दो सीजन में कैपिटल्स प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में विफल रही है. हालांकि 2025 में वे इसके काफी करीब पहुंचे थे, लेकिन पिछला सीजन उनके लिए अच्छा नहीं रहा था और वे छठे स्थान पर रहे थे. पिछले साल अक्षर की फॉर्म में भी गिरावट आई थी, जहां उन्होंने 14 मैचों में केवल 173 रन बनाए और 11 विकेट लिए.
पिछले कोचिंग स्टाफ के साथ अक्षर का नहीं बैठा था तालमेल
रिपोर्ट में बताया गया कि, “अक्षर कप्तान बने रहने के बिल्कुल भी मूड में नहीं हैं. वहीं, मैनेजमेंट उन्हें मनाने की कोशिश कर रहा है. अक्षर फ्रेंचाइजी के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं. कैपिटल्स ने इस सीजन में कई आकर्षक ट्रेड ऑफर्स को ठुकरा दिया है. मैनजमेंट ने नीलामी पूरी होने तक कप्तान के नाम को अंतिम रूप देने का फैसला टाल दिया है.”
बता दें कि पिछले सीजन में हेमांग बदानी और क्रिकेट निदेशक वेणुगोपाल राव से नाता तोड़ने के बाद, दिल्ली कैपिटल्स ने सौरव गांगुली को मुख्य कोच के रूप में वापस लाकर और युवराज सिंह को सहायक कोच नियुक्त किया है. ऐसी चर्चाएं हैं कि टीम के लीडरशिप ग्रुप का बदानी और राव के साथ तालमेल नहीं बैठ पा रहा था, जिसके कारण अक्षर यह कप्तानी को लेकर असमंजस में थे.
About the Author
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
