24.70 Km माइलेज, सनरूफ…ये हैं Mahindra की सबसे सस्ती और अच्छी SUV; कीमत मात्र ₹7,79,000 से शुरू

Last Updated:

अगर आप महिंद्रा की दमदार SUV खरीदने का सपना देख रहे हैं, लेकिन बजट को लेकर उलझन में हैं, तो आपके लिए कई शानदार विकल्प मौजूद हैं. कंपनी की सबसे किफायती SUV की शुरुआती कीमत महज ₹7.79 लाख है. इस लिस्ट में XUV 3XO से लेकर बोलेरो, बोलेरो नियो और थार तक शामिल हैं. जानिए किस SUV में मिलते हैं सबसे ज्यादा फीचर्स, कितना है माइलेज और कौन सी गाड़ी आपके बजट में फिट बैठेगी.

Mahindra XUV 3XO: कंपनी की सबसे किफायती कार XUV 3XO की एक्स-शोरूम कीमत ₹7,79,000 से शुरू होती है. इसका बोल्ड एक्सटीरियर डिजाइन C-शेप LED DRLs, प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और कनेक्टेड टेललाइट्स के साथ बेहद मॉडर्न दिखता है. केबिन के अंदर डुअल-टोन सॉफ्ट-टच फिनिश, पैनोरमिक सनरूफ और डुअल 10.25-इंच की डिजिटल स्क्रीन इसे प्रीमियम अहसास देती हैं.

फीचर्स और सेफ्टी के मामले में XUV 3XO बेहद एडवांस है, जिसमें लेवल-2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स के साथ 5-स्टार Bharat NCAP रेटिंग मिलती है. इसमें 1.2 लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन के विकल्प हैं, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आते हैं. ये एसयूवी 17.96 से 21.2 kmpl तक का शानदार माइलेज देती है. इसे हाल ही में CNG ऑप्शन में भी पेश किया गया है, जो 24.7 km/kg का माइलेज देने में सक्षम है और पावर/टॉर्क भी पेट्रोल इंजन के बराबर है.

Mahindra Bolero: ग्रामीण और शहरी सड़कों की भरोसेमंद SUV महिंद्रा बोलेरो की एक्स-शोरूम कीमत ₹8,56,999 से शुरू होती है. इसका आइकॉनिक बॉक्सी डिजाइन, मजबूत मेटल बॉडी, स्लैट ग्रिल और मस्कुलर स्टांस इसे एक रफ-एंड-टफ पहचान देता है. 7-सीटर केबिन में वुड-फिनिश डैशबोर्ड, फैब्रिक या लेदरेट अपहोल्स्ट्री, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और दमदार मैनुअल AC मिलता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फीचर्स की बात करें तो इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल, पावर विंडो और कीलेस एंट्री दी गई है. सेफ्टी के लिए इसमें डुअल एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, रियर पार्किंग सेंसर और सीटबेल्ट रिमाइंडर स्टैंडर्ड मिलते हैं. इसमें 1.5 लीटर का भरोसेमंद mHawk75 डीजल इंजन है, जो 75 bhp की पावर देता है और करीब 16 kmpl का माइलेज निकालता है.

Mahindra Bolero Neo: क्लासिक मजबूती और मॉडर्न अंदाज के साथ आने वाली बोलेरो नियो की एक्स-शोरूम कीमत ₹9,06,000 से शुरू होती है. लैडर-फ्रेम चेसिस पर बनी इस SUV में सिग्नेचर 6-स्लैट क्रोम ग्रिल, क्लैमशेल बोनट, अलॉय व्हील्स और टेलगेट पर स्पेयर व्हील मिलता है. इसके 7 सीटर केबिन में बेज और ब्लैक थीम, आरामदायक सीट्स, 9-इंच तक का टचस्क्रीन और क्रूज कंट्रोल जैसे मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं.

सेफ्टी के लिहाज से बोलेरो नियो में डुअल एयरबैग्स, ABS, EBD, कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स दिए गए हैं. इसमें 1.5 लीटर mHawk100 डीजल इंजन लगा है, जो 100 bhp की पावर और 260 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. रियर-व्हील ड्राइव सेटअप और मल्टी-टेरेन टेक्नोलॉजी के साथ ये गाड़ी 17.29 kmpl तक का माइलेज देती है.

Mahindra Thar OG: ऑफ-रोडिंग के शौकीनों की पहली पसंद 3-डोर थार की एक्स-शोरूम कीमत ₹10,32,000 से शुरू होती है. फेसलिफ्ट अपडेट के बाद इसमें नई 5-स्लैट ग्रिल, प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और 19-इंच तक के अलॉय व्हील्स मिलते हैं. वॉशेबल फ्लोर वाले इसके 4-सीटर केबिन में 10.25-इंच टचस्क्रीन, रियर AC वेंट्स, क्रूज कंट्रोल और डिजिटल-एनालॉग क्लस्टर जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

सेफ्टी पैकेज में 6 एयरबैग्स (टॉप वेरिएंट), ESP, हिल होल्ड, हिल डिसेंट कंट्रोल, रोल केज और 360-डिग्री कैमरा शामिल हैं. Thar OG में 1.5 लीटर डीजल, 2.2 लीटर mHawk डीजल और 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ RWD और 4WD दोनों विकल्प मिलते हैं. इंजन और वेरिएंट के आधार पर ये लाइफस्टाइल SUV करीब 9 से 15 kmpl का माइलेज देती है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *