'दिलों का शूटर है मेरा शौहर', ढिंचैक पूजा की धूमधाम से हुई शादी, फैंस ने अतरंगी अंदाज में दी बधाई

Last Updated:

Dhinchak Pooja Marriage : ‘क्रिंज पॉप क्वीन’ ढिंचैक पूजा की शादी के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. यूट्यूबर के फैंस भी उन्हें अनूठे अंदाज पर बधाई दे रहे हैं. वे ‘सेल्फी मैंने ले ली आज’ और ‘दिलों का शूटर’ जैसे उनके ही गानों की लाइन्स लिखकर मजेदार अंदाज में बधाइयां दे रहे हैं. यूपी की रहने वाली पूजा को ‘स्वैग वाली टोपी’ जैसे गानों के लिए जाना जाता है. वे ‘बिग बॉस 11’ से उनकी पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई थी.

नई दिल्ली: अतरंगी गायकी से मशहूर हुई ढिंचैक पूजा ने शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पर शादी के वीडियो और फोटोज शेयर किए हैं. वे फैंस के साथ अपनी खुशियां बांट रही हैं. ढिंचैक पूजा के तमाम फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं. लोग उन्हें ‘क्रिंज पॉप की क्वीन’ कहते हैं. (फोटो साभार: Instagram@dhinchakofficial)

ढिंचैक पूजा उर्फ पूजा जैन ने खास लम्हों की झलकियां अपने फैंस को दिखाई हैं. उन्होंने शेयर किए वीडियो के साथ लिखा है, ‘मेरी शादी की कुछ क्लिप्स. और भी शेयर करूंगी.’ यूट्यूबर के फैंस उन्हें अनूठे अंदाज में शुभकामनाएं दे रहे हैं. एक यूजर लिखता है, ‘मेरी गॉट अब शादीशुदा है?’ (फोटो साभार: Instagram@dhinchakofficial)

ढिंचैक पूजा के कुछ फैंस ने उनके अतरंगी गानों की लीरिक्स कॉपी करके उन्हें शुभकामनाएं दीं. एक फैन ने वीडियो देखने के बाद लिखा, ‘सेल्फी मैंने ले ली आज.’ दूसरा फैन कहता है, ‘दिलों का शूटर है मेरा शौहर दिलों का शूटर.’
(फोटो साभार: Instagram@dhinchakofficial)

Add News18 as
Preferred Source on Google

ढिंचैक पूजा के एक अन्य फैन ने भविष्यवाणी करते हुए कहा, ‘अब गाना आएगा-शादी मैंने कर ली आज’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बधाई हो. आप बहुत सारे प्यार और इज्जत की हकदार हैं.’ एक फैन ने दूल्हे के बारे में पूछा, ‘कौन है वह लकी लड़का.’ (फोटो साभार: Instagram@dhinchakofficial)

पायलट जैकेट और सिर पर अतरंगी टोपी लगाकर इंटरनेट पर तहलका मचाने वाली पूजा जैन को आज पूरी दुनिया ‘ढिंचैक पूजा’ के नाम से जानती है. उत्तर प्रदेश में जन्मी और पढ़ी-लिखी पूजा एक मशहूर भारतीय यूट्यूबर हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर ‘क्रिंज पॉप की क्वीन’ भी कहा जाता है. उन्होंने साल 2017 में टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो ‘बिग बॉस 11’ में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ली थी, जिसने उन्हें रातों-रात और भी ज्यादा मशहूर बना दिया, हालांकि वे शो में ज्यादा लंबा नहीं टिक पाईं और जल्द ही एविक्ट हो गईं.
(फोटो साभार: Instagram@dhinchakofficial)

ढिंचैक पूजा को असली पहचान साल 2015 से 2017 के बीच मिली, जब उनके ‘स्वैग वाली टोपी’, ‘दारू’, ‘सेल्फी मैंने लेली आज’ और ‘दिलों का शूटर’ जैसे गानों ने यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज बटोरे. उनके गाने और गाने का अंदाज लोगों को भले ही अजीब लगता था, लेकिन हर कोई उन्हें सुने बिना रह नहीं पाता था. (फोटो साभार: Instagram@dhinchakofficial)

पूजा के इन गानों की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना भी हुई और इसे इंटरनेट पर फेम पाने के लिए ‘क्रिंज कंटेंट’ बनाने के एक नए ट्रेंड के तौर पर देखा गया. विवादों से पूजा का पुराना नाता रहा है. यूट्यूब ने जून 2017 में एक शिकायत के बाद प्राइवेसी उल्लंघन का हवाला देते हुए उनके सारे ओरिजिनल वीडियो डिलीट कर दिए थे. हालांकि, उनके फैंस और दूसरे यूजर्स ने उन गानों को फिर से री-अपलोड कर दिया, जिससे वे आज भी इंटरनेट पर मौजूद हैं. (फोटो साभार: Facebook@Dhinchak POOJA)

ढिंचैक पूजा ने साल 2019 में ‘नाच के पागल’ नाम से एक नया गाना रिलीज किया था, जिसे बाद में उन्होंने अपने चैनल से हटा दिया. जब साल 2020 में पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही थी, तब ढिंचैक पूजा ने एक बार फिर कमबैक किया. उन्होंने ‘होगा ना करोना’ नाम से एक अवेयरनेस सॉन्ग रिलीज किया, जिसमें उन्होंने लोगों को बीमारी से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी थी.(फोटो साभार: Facebook@Dhinchak POOJA)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *