Last Updated:March 17, 2026, 22:24 IST
अगर आप तेजी से वजन घटाने का सोच रहे हैं, तो सिर्फ डाइट नहीं बल्कि पूरी लाइफस्टाइल बदलनी होगी. एक्सपर्ट्स के मुताबिक कुछ आसान बदलाव करके भी बड़ा फर्क देखा जा सकता है. हैरानी की बात ये है कि ये बदलाव जितने सरल हैं, असर उतना ही जबरदस्त होता है.
वेट लॉस का सीक्रेट फॉर्मूला.
तेजी से वजन घटाना आजकल हर किसी का सपना बन गया है, खासकर जब गर्मियों से पहले फिट दिखने की बात हो. लेकिन बिना सही प्लान के वजन कम करना मुश्किल हो सकता है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि सही डाइट और लाइफस्टाइल अपनाकर कम समय में भी अच्छे रिजल्ट पाए जा सकते हैं. वजन घटाने का सबसे जरूरी नियम है कि आप जितनी कैलोरी लेते हैं, उससे ज्यादा बर्न करें. इसके लिए खानपान, एक्सरसाइज और रोजमर्रा की आदतों में बदलाव बेहद जरूरी होता है.
वजन घटाने की शुरुआत कैलोरी डेफिसिट से होती है, यानी शरीर जितनी कैलोरी लेता है उससे ज्यादा खर्च करे. इसके साथ ही हर मील में प्रोटीन शामिल करना जरूरी है, क्योंकि यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और फैट कम करने में मदद करता है. साथ ही सिंपल और बैलेंस्ड मील लेना ज्यादा फायदेमंद होता है. प्लेट में प्रोटीन, सब्जियां और सीमित कार्ब्स का संतुलन बनाए रखने से वजन घटाने की प्रक्रिया आसान हो जाती है.
View this post on Instagram
रोजाना एक्टिव रहना है जरूरी
सिर्फ डाइट ही नहीं, बल्कि रोजाना एक्टिव रहना भी वजन कम करने के लिए जरूरी है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, रोज कम से कम 8-10 हजार कदम चलना या 45 मिनट तक वॉक करना मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है. इसके अलावा, हल्की-फुल्की एक्सरसाइज को रूटीन में शामिल करने से शरीर ज्यादा कैलोरी बर्न करता है और वजन तेजी से घटने लगता है.
छोटी आदतें लाती हैं बड़ा बदलाव
वजन घटाने में छोटी-छोटी आदतें भी बड़ा रोल निभाती हैं. जैसे कि मीठे ड्रिंक्स और स्नैक्स को कम करना, ज्यादा पानी पीना और रात में देर से खाने से बचना. ये सभी चीजें कैलोरी इंटेक को कम करने में मदद करती हैं. इसके साथ ही पर्याप्त नींद लेना और अपनी प्रोग्रेस को ट्रैक करना भी जरूरी है. अच्छी नींद से क्रेविंग्स कम होती हैं और वजन घटाने की प्रक्रिया बेहतर होती है.
About the Author
विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें
Location :
Delhi,Delhi,Delhi
First Published :
March 17, 2026, 22:24 IST
