आवेज दरबार ने दिया ब्रेकअप का हिंट, बॉयफ्रेंड के बर्थडे से गायब रहीं नगमा, अब शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

Last Updated:

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स आवेज दरबार और नगमा मिराजकर के बीच कुछ समय से दूरियां बढ़ने की खबर है. सोशल मीडिया पर कपल के ब्रेकअप की अटकलें लग रही हैं. इस बीच नगमा अपने बॉयफ्रेंड की बर्थडे पार्टी से भी गायब रहीं जिसने ब्रेकअप की खबरों को और हवा दे दी. अब बिग बॉस फेम इंफ्लुएंसर ने इस बीच क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर सनसनी बढ़ा दी.

नगमा अपने बॉयफ्रेंड के बर्थडे से गायब रहीं.

नई दिल्ली. आवेज दरबार और नगमा मिराजकर के बीच सबकुछ ठीक नहीं है. सोशल मीडिया पर काफी समय से दोनों के ब्रेकअप की अटकलें लग रही हैं. हाल ही में आवेज दरबार ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया और इस दौरान भी उनकी गर्लफ्रेंड नगमा मिराजकर नजर नहीं आईं. आवेज ने सोशल मीडिया पर अकेले बर्थडे मनाने के बारे में पोस्ट किया था. उन्होंने लिखा था कि शायद इस बार उन्हें अकेले ही जन्मदिन मनाना पड़ेगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. उनके परिवार और दोस्तों ने ऐसा होने नहीं दिया.

आवेज दरबार के बर्थडे में जब नगमा नजर नहीं आईं तो सोशल मीडिया पर दोनों के ब्रेकअप की अटकलें तेज हो गईं. इंफ्लुएंसर ने अपने उन दोस्तों के नाम भी एक मेसेज लिखा जो किसी कारणवश उनकी बर्थडे पार्टी में शामिल नहीं हो सके. वो कहते हैं कि वो उन लोगों से जल्द मिलेंगे. अब इस बीच नगमा ने भी इंस्टाग्राम पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है.

आवेज दरबार का पोस्ट

नगमा ने इंस्टा पर शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

नगमा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने खुद को लेकर दिलचस्प अंदाज में लिखा कि लोग उन्हें अक्सर गलत समझ लेते हैं. उन्होंने इशारों-इशारों में कहा कि वह बुरी नहीं हैं, बल्कि थोड़ी अलग हैं. कभी अचानक बहुत एनर्जेटिक हो जाती हैं, हमेशा भूखी रहती हैं और उनका दिमाग भी थोड़ा अजीब तरीके से काम करता है. हालांकि इस पोस्ट के साथ उन्होंने कोई सीधा संदेश नहीं दिया, लेकिन इसके टाइमिंग ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.
नगमा मिराजकर का पोस्ट

आवेज ने शेयर की बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक

फैंस पहले ही उनके और आवेज दरबार के ब्रेकअप को लेकर चर्चा कर रहे थे. इसकी सबसे बड़ी वजह यह रही कि नगमा हाल ही में आवेज के बर्थडे सेलिब्रेशन में नजर नहीं आईं. इतना ही नहीं, उन्होंने सोशल मीडिया पर भी उन्हें जन्मदिन की बधाई नहीं दी, जो उनके फॉलोअर्स के लिए काफी हैरान करने वाला था.

बिग बॉस 19 में आवेज दरबार और नगमा मिराजकर साथ में नजर आए थे. शो के दौरान अमाल मलिक ने इंफ्लुएंसर आवेज पर आरोप लगाया था कि वो नगमा के साथ रिश्ते में रहते हुए भी अन्य लड़कियों के मेसेज करते हैं और कई लड़कियों के साथ फ्लर्ट करते हैं.

About the Author

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *