साल 2004 में सिनेमाघरों में फिल्म ‘वीर जारा’ ने दस्तक दी थी. इस फिल्म में प्रीति जिंटा और शाहरुख खान लीड रोल में नजर आए थे. फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी. फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे. खासतौर पर एक गाना जिसमें उनकी जवानी से लेकर बुढ़ापे तक का सफर दिखाया गया है. ‘वो गाना है, तेरे लिए हम जिए’.इस गाने को आवाज लता मंगेशकर और रूप कुमार राठोड़ ने दी है. फिल्म में वह वीर प्रताप सिंह के लिए ताउम्र कुंवारी रहती हैं. फिल्म की कहानी और गानों को लोग आज भी नहीं भूल पाए हैं.
लता मंगेशकर का ब्लॉकबस्टर गाना, रूला देता है हर एक बोल, महबूब की याद में ताउम्र कुंवारी रही थी ये हुस्न परी
